Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

राष्ट्रीय

More News

नई दिल्ली | केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत श्रमदान का आयोजन किया

Updated on Thursday, October 01, 2026 11:59 AM IST

स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव डॉ. राजीव बहल ने स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया; वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया

मंत्रालय ने जन भागीदारी, सामूहिक जिम्मेदारी और स्वच्छता तथा जन स्वास्थ्य के बीच संबंध पर जोर दिया


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मार्ग स्थित कर्तव्य भवन-1 के गेट नंबर 3 के पास ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत एक स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान (श्रमदान) आयोजित किया।

स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने श्रमदान का नेतृत्व किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की अतिरिक्त सचिव एवं मिशन निदेशक श्रीमती आराधना पटनायक, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक डॉ. राकेश गुप्ता, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. लवनीश जी. कृष्णा और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' अभियान के विषय में निहित सामूहिक प्रयास की भावना को दोहराते हुए उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए, डॉ. राजीव बहल ने स्वच्छता को एक निरंतर सामूहिक प्रयास बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिकारियों तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

श्रीमती आराधना पटनायक ने स्वच्छता को बढ़ावा देने और स्वस्थ सार्वजनिक स्थल बनाने में 'जन भागीदारी' और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि निरंतर स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदार व्यवहार आवश्यक है।

यह स्वच्छता अभियान जारी ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य जन भागीदारी को मजबूत करना और देश भर में स्वच्छता प्रयासों में सक्रिय योगदान देने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करना है। यह अभियान इस बात पर जोर देता है कि हमेशा स्वच्छता से रहना न केवल एक संस्थागत जिम्मेदारी है, बल्कि एक सामाजिक प्रतिबद्धता भी है, जिसके लिए सामुदायिक स्तर पर निरंतर जन भागीदारी और सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 'स्वच्छ भारत' के लक्ष्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और स्वच्छता, जन-स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवन-शैली के बीच गहरे संबंध पर ज़ोर दिया। मंत्रालय ने इस बात पर बल दिया कि स्वच्छ, स्वस्थ और संवहनीय सार्वजनिक स्थानों के निर्माण के लिए लगातार जागरूकता, ज़िम्मेदारी से कचरे का प्रबंधन और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।

Have something to say? Post your comment
17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां

आज का इतिहास : 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां

आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

X