Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर भव्य जागरूकता रैली, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Updated on Friday, September 25, 2026 20:33 PM IST

# लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर भव्य जागरूकता रैली, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

**ज्वालामुखी।** विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह–2026 के अवसर पर लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, काठोग में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR), दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग तथा स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा—**“दवा का सही इस्तेमाल करें—AMR को बेअसर करें।”**

जागरूकता रैली के अवसर पर संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य **प्रो. डॉ. एम.एस. आशावत** ने मुख्य अतिथि उपायुक्त कांगड़ा **हेमराज बैरवा** का स्वागत किया। उपायुक्त हेमराज बैरवा एवं एसडीएम ज्वालामुखी **डॉ. संजीव शर्मा** ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में **400 से अधिक छात्र-छात्राओं** ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में AMR, एंटीबायोटिक के जिम्मेदार उपयोग, स्वास्थ्य जागरूकता और फार्मासिस्ट की भूमिका से संबंधित संदेशों वाली तख्तियां लेकर विद्यार्थियों ने आमजन को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने लोगों से बिना आवश्यकता एंटीबायोटिक का सेवन न करने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही दवाओं का इस्तेमाल करने का संदेश दिया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों की टीम ने **एसडीएम कार्यालय ग्राउंड** में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से एंटीबायोटिक दवाओं के अनुचित एवं अनावश्यक इस्तेमाल से उत्पन्न होने वाले दुष्प्रभावों और AMR की चुनौती को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से समझाया गया। प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के तहत **पैनल डिस्कशन** का भी आयोजन किया गया, जिसमें बीएमओ ज्वालामुखी **डॉ. पवन कुमार शर्मा** मुख्य अतिथि रहे। चर्चा में स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्ट की बढ़ती भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर **डॉ. सी.पी.एस. वर्मा** ने अतिथियों, विशेषज्ञों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर **डॉ. रण सिंह** ने राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के सफल आयोजन पर विद्यार्थियों एवं संस्थान की टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी भूमिका केवल दवा वितरण तक सीमित नहीं है। सुरक्षित दवा उपयोग, रोगी परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता में भी फार्मासिस्ट की अहम भूमिका है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए करने तथा AMR के खिलाफ जागरूकता का संदेश परिवार एवं समुदाय तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समन्वयक **प्रो. डॉ. शिव कुशवाह** ने प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार एवं प्रो. डॉ. अमरदीप सहित संस्थान के शिक्षकों और संकाय सदस्यों के सहयोग से रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्थान के सभी प्रोफेसर्स एवं फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

रैली, नुक्कड़ नाटक और पैनल डिस्कशन के माध्यम से लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने **जिम्मेदार दवा उपयोग, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य संरक्षण** का संदेश आमजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X