Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | शिमला जिला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्यक्रमों की धूम, कामना देवी में हवन और रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated on Thursday, September 17, 2026 16:17 PM IST

प्रदेश के 8000 बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए जलाए गए आशीर्वाद के दीप : डॉ. सिकंदर कुमार

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शिमला जिला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कामना देवी मंदिर में हवन एवं रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि ऐतिहासिक रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

कामना देवी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की समृद्धि की कामना के लिए हवन किया गया। डॉ. सिकंदर कुमार ने स्वयं रक्तदान कर सेवा कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की।

वहीं, ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के आयोजन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा के सन्नी शुक्ला सहित अनेक युवा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम में गुरमीत सिंह, संजय सूद, केशव चौहान, धनंजय पुरी, हनीश चोपड़ा, रजत कोहली, सुदीप महाजन सहित भाजपा के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देश और प्रदेश में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण : डॉ. सिकंदर कुमार

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश और हिमाचल प्रदेश में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण है। भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी 8000 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए आशीर्वाद के दीप जलाए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की।

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्य मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सकती है और अनेक बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने सेवा कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं का उत्साह और सेवा भावना देखने को मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।

रिज मैदान पर रक्तदान शिविर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी

रिज मैदान पर आयोजित रक्तदान शिविर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आयोजन और व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के माध्यम से सेवा का संदेश दिया।

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित उपस्थित नेताओं ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाना है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X