Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | श्री पेजावर मठ भारत की आध्यात्मिक विरासत और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल

Updated on Friday, September 11, 2026 20:30 PM IST

श्री पेजावर मठ भारत की आध्यात्मिक विरासत और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: राज्यपाल
मठों द्वारा सामाजिक समरसता और सार्वभौमिक भाईचारे को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की
युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का किया आहवान

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री पेजावर मठ का दौरा किया। यह मठ उडुपी मठ की एक इकाई है। इस दौरान उन्होंने श्री पेजावर अधोक्षज मठ, उडुपी के 33वें पीठाधिपति श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी से भेंट की।

राज्यपाल का मठ पहुंचने पर गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया।
श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी ने राज्यपाल को पेजावर मठ द्वारा शिक्षा, आध्यात्मिकता, सामाजिक सेवा और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मठ द्वारा वसंत कुंज में भी एक गुरुकुल का संचालन किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों को समग्र वातावरण में पारंपरिक भारतीय एवं मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है।

राज्यपाल ने देशभर में मठों और आध्यात्मिक संस्थानों द्वारा सामाजिक समरसता, सार्वभौमिक भाईचारे तथा भारत के महान दार्शनिक संतों की शिक्षाओं को बढ़ावा देने में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने सामाजिक सेवा, शिक्षा, आध्यात्मिकता और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में इन संस्थानों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये संस्थान भारत की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के महत्वपूर्ण केंद्र रहे हैं तथा सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत कर रहे हैं।

राज्यपाल ने पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के संरक्षण और मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए मठ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरुकुल परंपरा भारत की स्वदेशी शैक्षणिक विरासत का एक महत्वपूर्ण आयाम है, जहां शिक्षा को अनुशासन, चरित्र निर्माण, आध्यात्मिकता, सेवा और समाज के प्रति सम्मान के साथ जोड़ा जाता है।

कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि भारत के महान संतों और दार्शनिकों की शिक्षा में सदैव सद्भाव, करुणा, सेवा और सार्वभौमिक भाईचारे के आदर्शों पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि मठों और अन्य आध्यात्मिक संस्थानों ने इन मूल्यों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज के समाज में भी इनकी प्रासंगिकता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल ने युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक ज्ञान से अवगत कराने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तीव्र तकनीकी और सामाजिक बदलाव समाज को निरंतर प्रभावित कर रहे हैं, ऐसे में युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

राज्यपाल ने श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी से प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद की कामना करते हुए समाज के कल्याण तथा भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए मठ द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली के अध्यक्ष एवं वर्ल्ड ब्रदरहुड ऑर्गनाइजेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल खन्ना तथा इंडियन यूथ पार्लियामेंट के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष जोशी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X