धर्मशाला/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की मंजूरी के बाद जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
नई कार्यकारिणी में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव संगठन, महासचिव, सचिव तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
ये बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्षों में हरि ओम शर्मा, अमित कुमार चौधरी (लकी), संसार सिंह राणा, बी. गुरुमंग, प्रताप राणा और केवल चौधरी को शामिल किया गया है।
उपाध्यक्ष पदों पर 11 नेताओं को जिम्मेदारी
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों में नीलम मलिक, राजेश कपूर, जरमीत सिंह ठाकुर, परदीप वर्मा, कैप्टन बलजीत सिंह बदवाल, सुशील मिंटू, कुशल सिंह सपेहिया, धर्मिंदर शर्मा, अमित शर्मा, सुनील बलोरिया और कश्मीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
महासचिव संगठन की जिम्मेदारी मोहिंदर सिंह को
मोहिंदर सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव संगठन नियुक्त किया गया है।
वहीं महासचिवों की सूची में राकेश कुमार (रिशु), धर्मेंद्र धीमान, रघुबीर भाटिया, मनोहर लाल, प्रवीण राणा, विजय राणा, अजय अवस्थी, तरसेम सिंह, नीलम चौधरी, दीपक चौहान सहित अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।
सचिवों की भी लंबी सूची जारी
नई कार्यकारिणी में जगन्नाथ, बशीर मोहम्मद, आशा दधवाल, अभिषेक सूद, सुरेश कौंडल, किशन सिंह हीर, वरिंदर सिंह राणा, कुलदीप धीमान, अनीता भट्ट, अजीत कुमार, अजित सिंह पठानिया, जितेंद्र धीमान जीतू, विकल राणा, बृज लाल और अश्वनी कुमार को सचिव नियुक्त किया गया है।
अनीता राणा को सोशल मीडिया एवं महासचिव की जिम्मेदारी
अनीता राणा को सोशल मीडिया कम जनरल सेक्रेटरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजीव महाजन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पंकज कुमार पंकू को मीडिया को-ऑर्डिनेटर कम जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है।
जिला कांग्रेस के घर में होंगे कई वरिष्ठ नेता
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के माननीय विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष तथा जिला स्तर के फ्रंटल संगठनों और विभागों के प्रमुख भी जिला कांग्रेस कमेटी के सदन के सदस्य होंगे।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ कांग्रेस ने कांगड़ा जिले में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नई टीम के सामने आगामी राजनीतिक चुनौतियों के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी रहेगी।
— www.datelinedharamshala.com