Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | सिकरी धार सीमेंट प्लांट को जल्द धरातल पर उतारे सरकार, चंबा-कांगड़ा के हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार : डॉ. राजीव भारद्वाज

Updated on Thursday, August 13, 2026 15:51 PM IST

सिकरी धार सीमेंट प्लांट को जल्द धरातल पर उतारे सरकार, चंबा-कांगड़ा के हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार : डॉ. राजीव भारद्वाज

पूर्व में टेंडर के बावजूद आगे नहीं बढ़ पाया सीमेंट प्लांट, सड़क संपर्क सहित सभी बाधाएं दूर कर शीघ्र शुरू हो परियोजना : डॉ. राजीव भारद्वाज

शिमला। भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से विचाराधीन सिकरी धार सीमेंट प्लांट को शीघ्र स्थापित करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में संबंधित केंद्रीय उद्योग मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यह परियोजना चंबा जैसे आकांक्षी जिले के आर्थिक विकास और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सिकरी धार सीमेंट प्लांट को लेकर पूर्व में टेंडर प्रक्रिया भी की गई थी, लेकिन किसी कंपनी द्वारा टेंडर नहीं लिया गया। इसके पीछे सड़क संपर्क की समस्या एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आई थी। उन्होंने कहा कि वर्षों से विचाराधीन इस महत्वपूर्ण परियोजना को अब आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और प्रदेश स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि चंबा एक आकांक्षी जिला है और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां रोजगार एवं औद्योगिक विकास की संभावनाएं सीमित रही हैं। सिकरी धार सीमेंट प्लांट स्थापित होने से क्षेत्र में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने की मजबूरी कम होगी।

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि इस परियोजना का लाभ केवल चंबा जिले तक सीमित नहीं रहेगा। चंबा के साथ-साथ कांगड़ा जिले के युवाओं को भी रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सीमेंट प्लांट शुरू होने से परिवहन, छोटे व्यवसाय, स्थानीय बाजार, होटल-ढाबे और अन्य सहायक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क जैसी व्यावहारिक बाधाओं का समाधान निकालते हुए परियोजना को निवेशकों के लिए व्यवहार्य बनाया जाना चाहिए। यदि आवश्यक बुनियादी ढांचा और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाई जाती है तो सिकरी धार में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को मजबूती मिल सकती है।

डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा, “चंबा जैसे आकांक्षी जिले में रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। सिकरी धार सीमेंट प्लांट इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने की क्षमता रखता है। इससे चंबा के साथ कांगड़ा के हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।”

उन्होंने संबंधित केंद्रीय उद्योग मंत्री से आग्रह किया कि सिकरी धार सीमेंट प्लांट के मामले पर प्राथमिकता से विचार करते हुए परियोजना को शुरू करने की दिशा में ठोस पहल की जाए। लंबे समय से विचाराधीन इस परियोजना को धरातल पर उतारना क्षेत्र की खुशहाली, रोजगार और आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर सदैव संवेदनशील रही है और उन्हें विश्वास है कि सिकरी धार सीमेंट प्लांट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी सकारात्मक पहल होगी। उन्होंने कहा कि परियोजना को शुरू करवाने के लिए वह संबंधित स्तर पर लगातार प्रयास करते रहेंगे और चंबा-कांगड़ा के युवाओं के रोजगार तथा क्षेत्र के विकास की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X