Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

महिला जगत

More News

स्तनपान | हिमाचल में बनेगा मां के दूध का पहला बैंक, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मिलेगी सुविधा

Updated on Wednesday, December 07, 2022 10:53 AM IST

हिमाचल में बनेगा मां के दूध का पहला बैंक

नेरचौक -हिमाचल प्रदेश में मां के दूध का पहला बैंक बनेगा। इसके माध्यम से शारीरिक अक्षमता के चलते जिन माताओं में दूध की कमी होगी, अस्पताल में उनके नवजात के लिए प्रदेश सरकार मां का दूध उपलब्ध कराएगी। सरकार जिला मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में स्तनपान प्रबंधन बैंक (लेक्टेशन) स्थापित करने जा रही है। इसमें उन माताओं का अतिरिक्त दूध सुरक्षित रखा जाएगा जो नवजात को स्तनपान कराने के बाद बचेगा। स्वास्थ्य विभाग इस योजना को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सिरे चढ़ाएगा। बैंक में स्थापित की जाने वाली मशीनों पर डेढ़ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। हिमाचल में यह पहला स्तनपान प्रबंधन बैंक होगा।

हिमाचल में बनेगा मां के दूध का पहला बैंक,


इस योजना के सिरे चढ़ने के बाद अन्य अस्पतालों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बैंक में दूध को माइनस 20 डिग्री तापमान में रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मां के दूध का बैंक बनाने का उद्देश्य ऐसे बच्चों को मां का दूध उपलब्ध करवाना है, जिनकी मां उन्हें किसी शारीरिक अक्षमता के चलते स्तनपान नहीं करवा पाती। कई मामलों में प्रसव के उपरांत महिलाओं को दूध नहीं आता या कम आता है। ऐसी स्थिति में नवजात शिशु स्तनपान से वंचित रह जाता है। जन्म के समय महिला की मृत्यु होने पर भी ऐसे दुग्ध बैंक नवजात शिशुओं के लिए बहुत उपयोगी होंगे। गंभीर बीमारी के कारण भी मां अपने बच्चे को स्तनपान कराने से वंचित रह जाती है। बच्चों को मां का दूध मिलने पर उन्हें बीमारियों से बचाया जा सकेगा। पंप से माताओं के दूध को स्टोर किया जाएगा। सचिवालय में आयोजित बैठक में इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई है। प्रदेश सरकार ने आचार संहिता खत्म होने के बाद इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने की बात कही है।
हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने बताया कि हिमाचल के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पहला स्तनपान प्रबंधन बैंक (लेक्टेशन) खोला जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके स्थापित होने से नवजात को माताओं का दूध उपलब्ध कराया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
Oshin Sharma --संघर्ष से तपकर अपनी मंजिल हासिल कर एक मिसाल कायम की

मिसाल : Oshin Sharma --संघर्ष से तपकर अपनी मंजिल हासिल कर एक मिसाल कायम की

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज पहना

मिस इंडिया 2023 : राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज पहना

भारतीय परिधानों में साड़ी का इतिहास सबसे पुराना है

परिधान : भारतीय परिधानों में साड़ी का इतिहास सबसे पुराना है

कंगना रनौत की हो गई ट्विटर पर वापसी

ट्विटर : कंगना रनौत की हो गई ट्विटर पर वापसी

Oshin Sharma जो अपने ग्लैमरस लुक और खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं

सोशल मीडिया : Oshin Sharma जो अपने ग्लैमरस लुक और खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं

सड़क के किनारे चाय बेच रही ये नेशनल आर्चरी प्लेयर दीप्ति कुमारी है

आर्चरी प्लेयर : सड़क के किनारे चाय बेच रही ये नेशनल आर्चरी प्लेयर दीप्ति कुमारी है

Noida में B S C चाय वाली ने दुकान खोल ली

दुकान : Noida में B S C चाय वाली ने दुकान खोल ली

Nude video -Rabi Pirzada  बोली वायरल करने वालों के लिए खाना-ए-काबा (मक्का) गई और उनके लिए बद्दुआएं कीं

न्यूड वीडियो : Nude video -Rabi Pirzada बोली वायरल करने वालों के लिए खाना-ए-काबा (मक्का) गई और उनके लिए बद्दुआएं कीं

Taraneh Alidoosti को तेहरान में सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया

तेहरान : Taraneh Alidoosti को तेहरान में सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया

आटा गूंथने के बाद गृहणियां उस पर उँगलियों से निशान क्यूँ बनाती है

सनातन परम्परा : आटा गूंथने के बाद गृहणियां उस पर उँगलियों से निशान क्यूँ बनाती है

X