Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु हवन एवं पूजा का आयोजन

Updated on Wednesday, August 05, 2026 14:35 PM IST

**लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु हवन एवं पूजा का आयोजन**

**कथोग (कांगड़ा)।** लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कथोग में बी. फार्मेसी, फार्म. डी. तथा डिप्लोमा इन फार्मेसी के प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के उपलक्ष्य में विधिवत हवन एवं पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं सफल करियर की मंगलकामना करना था।

इस अवसर पर **सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, देहरा** श्री संदीप कुमार धवल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ज्वालामुखी** श्री आर. पी. जैसवाल विशिष्ट अतिथि तथा **उपमंडलाधिकारी (नागरिक), ज्वालामुखी** डॉ. संजीव कुमार ने विशेष रूप से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुए हवन में संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. रण सिंह, निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह आशावत, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक आहुति अर्पित कर नए शैक्षणिक सत्र के सफल, मंगलमय एवं बाधारहित संचालन की प्रार्थना की।

अपने संबोधन में डॉ. रण सिंह ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, नैतिक मूल्यों, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट फार्मासिस्ट एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह आशावत ने विद्यार्थियों को संस्थान की समृद्ध शैक्षणिक परंपराओं, अनुसंधान गतिविधियों, नवाचार आधारित शिक्षण प्रणाली तथा व्यक्तित्व विकास के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए परिश्रम, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। संस्थान प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि नवप्रवेशी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं लगन के बल पर न केवल संस्थान बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X