Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | देहरा में BJP कार्यसमिति की बैठक में तू तू मैं मैं, ध्वाला से उलझे नितिन ठाकुर...

Updated on Wednesday, February 15, 2023 06:11 AM IST

चुनावों में भीतरघात के आरोप लगने के बाद हुआ हंगामा...
देहरा में आयोजित भाजपा के संगठनात्मक जिला देहरा की बैठक में जमकर हंगामा हो गया। बैठक में देहरा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित भाजयुमो के प्रदेश सचिव नितिन ठाकुर और पूर्व मंत्री व देहरा से भाजपा प्रत्याशी रहे रमेश धवाला के बीच बहसबाजी हो गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। मंगलवार को भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा की बैठक देहरा में आयोजित की गई थी जिसमें देहरा, ज्वालामुखी, प्रागपुर विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी मौजूद थे। देहरा से प्रत्याशी रहे रमेश धवाला और ज्वालामुखी से प्रत्याशी रहे रविंद्र रवि भी इसमें हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी बीच भाजयुमो के प्रदेश सचिव नितिन ठाकुर भी बैठक में आ पहुंचे।
नितिन के बैठक में पहुंचने पर कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। उनका आरोप था कि नितिन ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है। उन्हें निष्कासित करने की मांग पर फैसला भी विचाराधीन है, ऐसे में वह बैठक में नहीं आ सकते। इस पर नितिन ठाकुर ने आरोप साबित करने को कहा, जिसके बाद हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि इसी बीच रमेश धवाला और कुछ कार्यकर्ता बाहर आ गए। इसके बाद धवाला और नितिन में बहस हो गई। इस दौरान नितिन ने धवाला को कहा कि वह पार्टी के मूल कार्यकर्ता नहीं हैं। उन्होंने भी पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा और जीतने के बाद पार्टी में शामिल हुए। इस पर धवाला के साथ खड़े कुछ कार्यकर्ताओं और नितिन के बीच जमकर बहस हो गई। नितिन के जाने के बाद दोबारा बैठक शुरू हुई।
दूसरी ओर नितिन का कहना है वह भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी हैं। वह बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बैठक की जानकारी नहीं दी गई थी। वह भी गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें अलग थलग करना चाहते हैं। इसलिए उनके बैठक में हिस्सा लेने पर वर विवाद खड़ा करने की कोशिश करते रहते हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने बदतमीजी कर उन्हें बैठक से निकाला है।
जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि नितिन ठाकुर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए हाईकमान को लिखा गया है, क्योंकि विस चुनाव में उन्हें शिकायत मिली थी कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया है। यह मामला प्रदेश नेतृत्व के पास विचाराधीन है। नितिन को विनम्रता पूर्वक बाहर जाने को कहा था। किसी ने उनके साथ बदतमीजी नहीं की।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X