Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | नेशनल हेराल्ड के आरोपों से घिरी कांग्रेस को राम मंदिर पर राजनीति करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं : त्रिलोक कपूर

Updated on Tuesday, July 14, 2026 19:30 PM IST

राम मंदिर पर आस्था नहीं, राजनीतिक स्टंट कर रही कांग्रेस; पहले अपने कथित घोटालों का जवाब दे : त्रिलोक कपूर

शिमला। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने राम मंदिर को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर नेशनल हेराल्ड मामले में वर्षों से गंभीर आरोप हैं, उसे भगवान श्रीराम और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर राजनीति करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज राम मंदिर के नाम पर राजनीतिक प्रदर्शन कर रही है, जबकि देश जानता है कि वर्षों तक कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया। अब जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था उससे जुड़ी है, तो कांग्रेस इस विषय पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोप लगाया है कि ₹90.25 करोड़ के ब्याजमुक्त ऋण के माध्यम से Associated Journals Limited (AJL) का नियंत्रण Young Indian को हस्तांतरित किया गया, जबकि AJL की संपत्तियों का मूल्य हजारों करोड़ रुपये बताया गया है। ED ने 2023 में ₹751.9 करोड़ मूल्य की संपत्तियां भी अटैच की थीं और 2025 में इस मामले में आरोपपत्र दाखिल किया गया।

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों के अनुसार Young Indian में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की संयुक्त हिस्सेदारी 76 प्रतिशत है और मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। ऐसे में कांग्रेस को पहले इन गंभीर आरोपों पर जनता के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, उसके बाद दूसरों पर उंगली उठानी चाहिए।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बोफोर्स घोटाला, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, कोयला आवंटन (कोलगेट) मामला, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा जैसे अनेक विवादों से जुड़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के धन से जुड़े मामलों में जवाब देने के बजाय कांग्रेस आज धार्मिक आस्था के विषयों पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं हैं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था के केंद्र हैं। भाजपा ने सदैव राम मंदिर को राष्ट्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के रूप में देखा है, जबकि कांग्रेस इसे राजनीतिक मंच बनाने का प्रयास कर रही है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X