Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

हिमाचल

More News

धर्मशाला | लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का गरिमामय समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा एवं AI की मिली जानकारी

Updated on Thursday, July 09, 2026 15:43 PM IST

लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का गरिमामय समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा एवं AI की मिली जानकारी

ज्वालामुखी। लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में आयोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का समापन समारोह गुरुवार को उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। 4 से 9 जुलाई 2025 तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), आधुनिक शिक्षण तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), अनुसंधान तथा आउटकम बेस्ड एजुकेशन (OBE) से जुड़ी नवीनतम अवधारणाओं एवं तकनीकों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के दौरान देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने शिक्षा, अनुसंधान, डिजिटल लर्निंग, नवाचार और तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों पर व्याख्यान दिए। प्रतिभागियों ने इन सत्रों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जम्मू विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अशोक शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य तथा प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. एम. एस. आशावत, प्रोग्राम संयोजक डॉ. विनय पंडित, डॉ. सी. पी. एस. वर्मा, डॉ. अमरदीप, डॉ. प्रवीण कुमार तथा डॉ. शिव कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत करने के साथ हुआ।

अपने संबोधन में मुख्य वक्ता डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता तथा नवाचार को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स एवं उनके शैक्षणिक उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. रण सिंह ने देश के विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों, विशेषज्ञ वक्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान और कौशल को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

प्रोग्राम संयोजक डॉ. विनय पंडित एवं डॉ. सी. पी. एस. वर्मा ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञ वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संस्थान शिक्षकों और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए निरंतर शैक्षणिक एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रबंधन एवं आयोजन समिति की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Have something to say? Post your comment
प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

: प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

X