Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | कैप्टन विक्रम बत्रा का शौर्य और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा: आशीष बुटेल

Updated on Tuesday, July 07, 2026 19:32 PM IST

कैप्टन विक्रम बत्रा का शौर्य और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा: आशीष बुटेल

पालमपुर, 7 जुलाई कारगिल युद्ध के अमर नायक तथा परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बलिदान दिवस पर सोमवार को नगर निगम पालमपुर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों और स्थानीय नागरिकों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर सपूत को नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा का नाम भारतीय सैन्य इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उनका अदम्य साहस, अटूट आत्मविश्वास और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि पालमपुर की पावन भूमि ने देश को ऐसा वीर सपूत दिया, जिसने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर देशवासियों का मस्तक गर्व से ऊँचा किया।

उन्होंने आगे कहा कि आज जब देश के युवा अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं, तब उन्हें कैप्टन विक्रम बत्रा जैसे महान योद्धाओं के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्र प्रथम की भावना, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति उनके जीवन का मूल संदेश है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित है और हम सभी स्वतंत्र वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह शहीदों के सपनों का भारत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

विधायक ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा का जीवन केवल वीरता की गाथा नहीं, बल्कि युवाओं के लिए संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रसेवा का जीवंत उदाहरण है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा और उनका नाम हमेशा सम्मान एवं गर्व के साथ लिया जाता रहेगा।

कार्यक्रम में नगर निगम पालमपुर की महापौर राधा सूद, उपमहापौर नीलम मलिक, आयुक्त नेत्रा मेती, संयुक्त आयुक्त रमेश कुमार, एसडीएम पालमपुर ओ.पी. यादव, नगर निगम के पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

10 जुलाई को रोजगार कार्यालय पालमपुर में होगी सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती

पालमपुर, 7 जुलाई।
रोजगार के इच्छुक आवेदको को सूचित किया जाता है कि सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड और सिक्यूरिटी सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के 150 पद जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला, जिला काँगड़ा को अधिसूचित किए गए है। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम दसवी व इससे ऊपर रखी गई है। आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष तक रख गई है। इन पदों हेतु कंपनी द्वारा चयनित आवेदक को 17500/- से 23000/- रुपए प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएँ कंपनी के नियमानुसार दी जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी, अक्षय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण- पत्र, मूल प्रमाण-पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हो) साथ लेकर 10 जुलाई 2026 को उप-रोजगार कार्यालय पालमपुर में सुबह 11.00 बजे पहुंचकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते है। इस साक्षात्कार हेतु आवेदको को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X