Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

कुल्लू | कुल्लू में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने किया संबोधित, कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति का दिया मंत्र

Updated on Sunday, July 05, 2026 15:18 PM IST

कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला कुल्लू में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ता के दायित्व तथा कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में सुरेश चंदेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत आज भी भाजपा की कार्यशैली की आधारशिला हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती अनुशासन, निरंतर संवाद और सेवा भाव से आती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचानी चाहिए तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए।

सुरेश चंदेल ने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक संरचना और प्रभावी जनसंपर्क के तरीकों की जानकारी मिलती है।

प्रशिक्षण वर्ग में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X