आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन स्कूल प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें लगभग 200 अभिभावकों ने भाग लिया
।इसमें सर्वसहमति से मीना कुमारी को प्रधान ,शालू को उपप्रधान चुना गया।मेराज जहां,विक्की,सूरज कुमार,प्रमिला देवी,निशा, चंद्रा देवी,मधुबाला,राधा रानी,गगन, स्वर्णा देवी और सीता देवी को सदस्य चुना गया।
इसके इलावा स्कूल स्टाफ की तरफ से भी राजेश शर्मा सी एच टी, प्रवीण कुमार प्रवक्ता,शालिनी टी जी टी,शिल्पा बरनयाल सदस्य बनाए गए । पूर्व प्रधानाचार्य अशोक शर्मा और नगर परिषद सदस्य नीरज शर्मा को मनोनीत सदस्य बनाया गया।
स्कूल प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने नई कार्यकारणी को बधाई दी और कामना की कि नई कार्यकारणी स्कूल के विकास के लिए पूरा सहयोग देगी।ये कार्यकारणी राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी की सयुक्त रूप से विभाग के आदेशानुसार बनाई गई है।इस बैठक में दोनों स्कूलों का स्टाफ मौजूद रहा।