Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

ज्वालामुखी | जिस स्कूल ने तीन विधायक दिये , वह स्कूल आज भी बदहाल-- संजय रतन

Updated on Saturday, February 11, 2023 19:09 PM IST

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सालाना समारोह
ज्वालामुखी के कथोग सरकारी स्कूल ने इलाके को तीन तीन विधायक दिये है। लेकिन तीनों ही विधायक इस स्कूल की कायापलट करने में नाकाम रहे है , ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने शनिवार को कथोग में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सालाना समारोह में बतौर मुख्यतिथी अपने संबोधन में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस राज में अब वोट की राजनिति नहीं होगी। अब अगले पांच साल विकास ही होगा। इसके लिये जातिवाद और क्षेत्रवाद कहीं आडे नहीं आयेगा। संजय रतन ने याद दिलाया कि वेद भूषण , मास्टर ईशवर चंद और रमेश धवाला इसी स्कूल के छात्र रहे, लेकिन तीनों ही विधायकों ने पाठशाला में कोई सुधार नहीं किया। आने वाले दिनों में इस स्कूल को वर्तमान सरकार माडल स्कूल बनायेगी।


संजय रतन ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के कारण स्कूलों के बंद रहने और ऑनलाइन शिक्षा के कारण बच्चों की शिक्षा में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला है । संजय रतन ने कहा कि कोविड-19 काल के चलते बच्चों की शिक्षा में जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिये छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल के पश्चात सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने और संवारने के लिए अध्यापकों को और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा बच्चों के लिये चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ छात्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।


उन्होंने छात्रों को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव किसी भी संस्थान के आत्म अवलोकन का समय होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सवों में छात्रों की प्रतिभा दिखाई देती है और इसमें निखार आता है। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का आत्म विश्वास बढ़ता है जो भविष्य में इनके काम आता है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया।


इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति , पंजाबी व पहाडी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से छा़त्रों को 11 हजार रूपये देने की घोषणा की।
इससे पहले स्कूल प्रिसिंपल राजेश चौधरी ने सालाना रिपोर्ट पढी। इस अवसर पर संजय रतन की धर्मपत्नि रितू रतन , मंडल कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चौहान , नगर परिषद ज्वालामुखी अध्यक्ष धर्मेन्दर शर्मा , कांग्रेस नेता अशविनी शर्मा , पूर्व मंदिर न्यास सदस्य सुरेन्दर काकू , ज्ञानेशवर शर्मा, रीना सहोत्रा, साहिन काजल , सद्दीक मोहम्मद, व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X