Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | भाजपा ने लॉन्च किया पालमपुर नगर निगम का विजन डॉक्यूमेंट, शहीदों की स्मृति और पर्यटन विकास पर विशेष फोकस

Updated on Tuesday, May 12, 2026 16:47 PM IST

पालमपुर को जाम मुक्त, नशा मुक्त और सुव्यवस्थित शहर बनाएगी भाजपा : डॉ. राजीव भारद्वाज, विपिन परमार

भूमिहीनों को जमीन, सिंगल विंडो सिस्टम और आधुनिक सुविधाओं का संकल्प भाजपा ने लिया

सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार झूठ, भ्रष्टाचार और विफल गारंटियों की सरकार : भाजपा नेताओं का हमला

पालमपुर, 12 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आज पालमपुर नगर निगम चुनाव के लिए अपना विजन डॉक्यूमेंट एवं संकल्प पत्र लॉन्च किया। इस अवसर पर भाजपा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र केवल चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि पालमपुर के समग्र विकास का रोडमैप है।

विपिन परमार ने कहा कि पालमपुर वीरों, शहीदों, देवी-देवताओं और सांस्कृतिक विरासत की भूमि है तथा भाजपा का प्रयास रहेगा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाए। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद सौरभ कालिया, परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन विक्रम बत्रा, मेजर सुधीर वालिया सहित देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों की स्मृति में भव्य शहीद स्मारक बनाया जाएगा, जहां 1962, 1965, 1971 और कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों के नाम अंकित किए जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को सदैव याद रखें।

उन्होंने कहा कि पालमपुर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। भाजपा पालमपुर को धार्मिक एवं पर्यटन सर्किट से जोड़ने का कार्य करेगी। हिमानी चामुंडा, चामुंडेश्वरी माता मंदिर, काली माता मंदिर, विद्यावासिनी मंदिर, शोभा सिंह आर्ट गैलरी, कृषि विश्वविद्यालय तथा सीएसआईआर जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों और स्थलों को जोड़ते हुए धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को नई दिशा दी जाएगी।

विपिन परमार ने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित यातायात को देखते हुए भाजपा केंद्र सरकार के सहयोग से अंडरपास, ओवरहेड ब्रिज और आधुनिक यातायात व्यवस्था विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि शहर में फैले बिजली और संचार तारों के जाल को व्यवस्थित करने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी ताकि पालमपुर और अधिक सुंदर और व्यवस्थित दिखाई दे।

उन्होंने कहा कि भाजपा गौ सेवा को अपनी प्राथमिकता मानती है और पालमपुर में आदर्श गौ सदन स्थापित किए जाएंगे ताकि बेसहारा गौवंश के लिए सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि भूमिहीन और आवासहीन परिवारों के लिए सरकार की ओर से चार से पांच मरले भूमि उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा तथा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मकान निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है और लगभग 400 मकानों के लिए केंद्र सरकार से धनराशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए पार्क विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर में कूड़ा संयंत्र को लेकर जनता में भारी नाराजगी है और भाजपा ने संकल्प लिया है कि इस कूड़ा संयंत्र को वहां से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाएगा तथा वर्तमान स्थल को पर्यटन परियोजना के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि पर्यावरण और न्यूगल नदी को प्रदूषण से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों की भावनाओं का सम्मान करेगी। यदि मरंडा, चौकी, कलियागढ़ या अन्य क्षेत्रों के लोग नगर निगम से बाहर जाना चाहते हैं तो उनकी इच्छा के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा और उनके लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

विपिन परमार ने कहा कि नगर निगम में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा ताकि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नक्शे पास करवाने और अन्य कार्यों के लिए लोगों को लंबे समय तक परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरों में भी 150 दिन का रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही शिमला नगर निगम की तर्ज पर विशेष एक्ट लागू कर नक्शा पास करने और बहुमंजिला भवन निर्माण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा पालमपुर को चिट्टा मुक्त और नशा मुक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए कठोर कदम उठाएगी।

इस अवसर पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ट्रांसफर माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया, ड्रग माफिया, कबाड़ माफिया और चिट्टा माफिया का बोलबाला है। चंबा मनोहर हत्याकांड, बिलासपुर गोलीकांड और मंडी में युवती हत्याकांड जैसी घटनाएं प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की सभी गारंटियां पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। महिलाओं को ₹1500 प्रति माह देने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक महिलाओं के खातों में राशि नहीं पहुंची। युवाओं को हर वर्ष एक लाख रोजगार देने का वादा भी झूठा साबित हुआ। उन्होंने सरकार से इस विषय पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार ने प्रदेशवासियों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी थी, जबकि कांग्रेस ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन आज बिजली के बिल पांच गुना तक बढ़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों और बागवानों से भी कांग्रेस ने छल किया है। सेब का मूल्य तय करने, दूध खरीदने और गोबर खरीदने जैसे वादे भी पूरे नहीं किए गए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने केवल तीन वर्षों में प्रदेश को भारी कर्ज में डुबो दिया है और हिमाचल प्रदेश को दिवालियेपन की स्थिति में पहुंचा दिया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनता के पैसों की बंदरबांट कर रही है जबकि कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर लाभ नहीं मिल रहे।

डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए विकास कार्यों और संस्थानों को वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया, जो प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले डेढ़ वर्ष में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और जनता कांग्रेस की भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।

इस अवसर पर सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, भाजपा प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, विनय शर्मा, वरिष्ठ नेता रविंद्र रवि, प्रवीण शर्मा, राजेश ठाकुर और रागिनी सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X