ज्वालामुखी नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 7 (इंदिरा कॉलोनी) से प्रत्याशी पवन गोस्वामी आज नामांकन दाखिल करेंगे। समर्थकों में उत्साह का माहौल।
ज्वालामुखी, 2 मई 2026: नगर परिषद ज्वालामुखी के आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 7 (इंदिरा कॉलोनी) से उम्मीदवार पवन गोस्वामी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
पवन गोस्वामी के नामांकन को लेकर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, नामांकन से पहले समर्थकों के साथ एकत्र होकर वे शक्ति प्रदर्शन भी कर सकते हैं।
इस दौरान पवन गोस्वामी ने कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और विधायक संजय रत्न के विकास मॉडल को और मजबूती देने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से वार्ड नंबर 7 को एक आदर्श वार्ड बनाया जाएगा।
पवन गोस्वामी खुद को एक कर्मठ, शिक्षित और मिलनसार उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। उनका मुख्य फोकस क्षेत्र के विकास, विश्वास और सेवा पर आधारित है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे उन्हें समर्थन देकर वार्ड नंबर 7 को एक आदर्श वार्ड बनाने में सहयोग करें।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर पूरी ताकत झोंक रहे हैं।