Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | 30% पार्किंग महंगी, 10% कूड़ा शुल्क बढ़ा—कांग्रेस सरकार ने जनता पर डाला दोहरी मार”: संदीपनी भारद्वाज

Updated on Thursday, April 30, 2026 17:25 PM IST

15 से ₹25, ₹170 से ₹260 तक बढ़ीं दरें—महंगाई से जूझ रही जनता पर नगर निगम का आर्थिक हमला”: संदीपनी भारद्वाज

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने शिमला में पार्किंग शुल्क में भारी बढ़ोतरी और कूड़ा शुल्क में वृद्धि को लेकर कांग्रेस सरकार और नगर निगम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह फैसला सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर डाका डालने वाला है।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि “नगर निगम द्वारा पार्किंग दरों में 30% तक की वृद्धि और कूड़ा शुल्क में 10% बढ़ोतरी यह साबित करती है कि कांग्रेस सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है और अब आर्थिक बोझ डालकर अपनी नाकामियों को छिपा रही है।” उन्होंने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरते हुए कहा कि पहले जहां 0-2 घंटे की पार्किंग फीस ₹15 थी, उसे बढ़ाकर ₹25 कर दिया गया है, वहीं 2-4 घंटे की फीस ₹30 से बढ़ाकर ₹50 कर दी गई है।

इसके अलावा 12-24 घंटे की पार्किंग फीस ₹170 से बढ़ाकर ₹260 कर दी गई है, जो लगभग 50% तक की बढ़ोतरी दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि केवल पार्किंग ही नहीं, बल्कि कूड़ा शुल्क में भी जनता को झटका दिया गया है। “घरेलू उपभोक्ताओं से अब ₹156 प्रतिमाह शुल्क लिया जा रहा है, जबकि दुकानों, होटलों और अन्य संस्थानों पर ₹428 से लेकर ₹1074 तक का मासिक शुल्क लगाया जा रहा है—यह सीधे-सीधे आम लोगों और छोटे व्यापारियों पर बोझ है,” उन्होंने कहा।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस सरकार एक तरफ महंगाई कम करने के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ हर सेवा पर शुल्क बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ रही है। “पानी महंगा, बिजली महंगी, सीमेंट महंगा और अब पार्किंग व कूड़ा शुल्क भी महंगा—यह ‘विकास’ नहीं, बल्कि ‘वसूली मॉडल’ है,” उन्होंने तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि रहायशी क्षेत्रों में पार्किंग आवंटन प्रक्रिया में बदलाव भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा और आम नागरिकों को अतिरिक्त शुल्क व प्रक्रियाओं के जाल में फंसाया जाएगा।

अंत में संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार से मांग की कि इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस लिया जाए। “अगर यह निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो भाजपा जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर इस लूट के खिलाफ आंदोलन करेगी,” उन्होंने चेतावनी दी।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X