Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | फैब्रिकेटेड और मैनिपुलेटेड खबरों से भ्रम फैलाने का षड्यंत्र—प्रदेश की जनता सब समझ रही है: डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Tuesday, April 28, 2026 15:32 PM IST

फैब्रिकेटेड और मैनिपुलेटेड खबरों से भ्रम फैलाने का षड्यंत्र—प्रदेश की जनता सब समझ रही है: डॉ. राजीव बिंदल

महिला आरक्षण का विरोध कर कांग्रेस ने बहनों के अधिकार छीने—28 लाख महिलाओं से किया वादा भी अधूरा

शिमला, दिनांक 28 अप्रैल - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस नेता एवं मंत्री हर्षवर्धन के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को महिला विरोधी बताना पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को 33 प्रतिशत राजनीतिक भागीदारी देने का ऐतिहासिक प्रयास कर रहे हैं, तब कांग्रेस ने इसका खुलकर विरोध कर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर उसे गिराने का काम किया और उसके बाद जश्न मनाकर यह साबित कर दिया कि वे महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में नहीं हैं।
“जो बहनों को सत्ता में भागीदारी देने का विरोध करें, वे उनके हितैषी नहीं हो सकते,” उन्होंने कहा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 28 लाख महिलाएं पिछले 42 महीनों से ₹1500 प्रतिमाह की घोषणा का इंतजार कर रही हैं।

“हर बहन के खाते में लगभग ₹60,000 आना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया—यह महिलाओं के साथ खुला छल है,” उन्होंने कहा।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने महंगाई बढ़ाकर महिलाओं का जीवन कठिन बना दिया है। “बिजली, पानी, राशन, सीमेंट और HRTC किराए में बढ़ोतरी कर तथा सब्सिडी खत्म कर माताओं-बहनों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने कहा कि जब हजारों महिलाएं सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही हैं, तब कांग्रेस जवाब देने के बजाय झूठी और मनगढ़ंत खबरें फैलाने में लगी है।

“फैब्रिकेटेड और मैनिपुलेटेड खबरों के जरिए भ्रम फैलाने का जो षड्यंत्र रचा जा रहा है, उसे प्रदेश की जनता भली-भांति समझ रही है,” उन्होंने दोहराया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए दोषारोपण की राजनीति कर रही है और इसके लिए जनता के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

अंत में उन्होंने कहा: “प्रदेश की माताएं और बहनें सब समझ चुकी हैं—कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाकर उन्हें सत्ता में भागीदारी से दूर रखने का प्रयास किया है। आने वाले समय में महिला शक्ति इसका करारा जवाब देगी।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X