Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शानदार आगाज

Updated on Monday, April 13, 2026 22:05 PM IST

राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शानदार आगाज

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

देहरा , 13 अप्रैल - राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रत्न ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करके किया।इस मौके पर कांग्रेस नेता व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान न्यास के संयुक्त आयुक्त व मेला अधिकारी एवं एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन ने विधायक को शॉल-टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संजय रत्न ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि कालेश्वर बैसाखी मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह क्षेत्र की कला और संस्कृति को भी संजोए हुए है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्र के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण हिमाचली और हिंदी गीतों का संगम रहा। कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज़ और प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टार कलाकार तन्मय चतुर्वेदी ( सारे गामा फेम) ने लोकप्रिय गीतों से युवाओं में जोश भर दिया, वहीं धीरज शर्मा और मोहित गर्ग ने पारंपरिक पहाड़ी लोक गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही रोहित वोहरा ने हिंदी व पंजाबी गीतों का तड़का लगाकर संध्या को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X