मुंबई, 12 अप्रैल 2026 — भारतीय सिनेमा की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोंसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।उन्हें 11 अप्रैल (शनिवार) शाम को थकान, छाती में संक्रमण और श्वसन संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में कार्डियक जटिलताओं और मल्टी-ऑर्गन फेलियर (कई अंगों के काम करना बंद हो जाने) के कारण उनका निधन हो गया।
अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने इसकी पुष्टि की।उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया, “मेरी मां का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल (13 अप्रैल) शाम 4 बजे शिवाजी पार्क, मुंबई में होगा। सुबह 11 बजे से लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
”आशा भोंसले ने 8 दशकों से अधिक लंबे करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उनकी अनोखी और बहुमुखी आवाज़ ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कई क्षेत्रीय भाषाओं को भी रोशन किया। “दम मारो दम”, “चुरा लिया है तुमने”, “पीया तू अब तो आ जा”, “ये मेरा दिल” जैसे गाने आज भी हर पीढ़ी के दिल में बसे हैं।
उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, पद्म विभूषण, 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और दो ग्रैमी नॉमिनेशन समेत अनेक सम्मान मिल चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड सितारों और संगीत प्रेमियों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर “आशा ताई” और “क्वीन ऑफ वर्सेटिलिटी” ट्रेंड कर रहे हैं।
एक युग का अंत...
आशा भोंसले की गुनगुनाती आवाज़ अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं रही, लेकिन उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी। ओम शांति