Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | एंट्री टैक्स से हिमाचल की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बड़ा झटका—कांग्रेस सरकार की नीतियां फेल : हर्ष महाजन

Updated on Sunday, April 05, 2026 18:40 PM IST

एंट्री टैक्स से हिमाचल की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बड़ा झटका—कांग्रेस सरकार की नीतियां फेल : हर्ष महाजन

6 घंटे जाम, 150+ ट्रक फंसे, पंजाब की जवाबी चेतावनी—सुक्खू सरकार ने प्रदेश को संकट में डाला : हर्ष महाजन

शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए एंट्री टैक्स को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह जनविरोधी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला है।

उन्होंने कहा कि दूनि बॉर्डर पर करीब 6 घंटे तक लगा जाम, जिसमें 150 से अधिक ट्रक और सैकड़ों वाहन फंसे रहे, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सरकार के फैसले जमीन पर पूरी तरह फेल हो चुके हैं।

हर्ष महाजन ने कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा पर्यटन और परिवहन पर आधारित है, जहां हर साल करीब 2-3 करोड़ पर्यटक प्रदेश में आते हैं। ऐसे में एंट्री टैक्स जैसे फैसले पर्यटन उद्योग को सीधे प्रभावित करेंगे और प्रदेश की आय पर नकारात्मक असर डालेंगे।

उन्होंने कहा कि पहले ही हिमाचल प्रदेश पर 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो चुका है और सरकार अपनी आर्थिक विफलताओं को छिपाने के लिए जनता पर नए-नए टैक्स थोप रही है।

महाजन ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जवाबी टैक्स लगाने की चेतावनी बेहद गंभीर है। यदि ऐसा होता है तो रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी और व्यापार पर करोड़ों रुपये का असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि एंट्री टैक्स के कारण ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर आम जनता पर महंगाई के रूप में पड़ेगा। फल, सब्जी, सीमेंट और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी तय है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार तुरंत एंट्री टैक्स का निर्णय वापस ले, अन्यथा भाजपा प्रदेशभर में इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता, व्यापारियों और परिवहन से जुड़े लोगों के साथ खड़ी है और उनके हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X