ज्वालामुखी (देहरा रोड): पावन अवसर कामदा एकादशी के उपलक्ष्य में रविवार, 29 मार्च 2026 को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, बोहण में दोपहर बाद भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रभु श्री हरि लक्ष्मी नारायण जी के भजन-कीर्तन में भाग लें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इस पुण्य अवसर की सूचना दें।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, उदया तिथि के आधार पर एकादशी व्रत 29 मार्च को रखा जाएगा, जबकि व्रत का पारण 30 मार्च 2026 को किया जाएगा।
इस पावन दिन पर भक्तगण भगवान श्री हरि विष्णु से प्रार्थना करेंगे कि वे अपनी कृपादृष्टि से सभी कष्टों एवं पापों का नाश कर, जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करें।
कामदा एकादशी 2026
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 28 मार्च 2026 को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 29 मार्च को सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026 को रखा जाएगा। जिसका पारण 30 मार्च को होगा।
तिथि विवरण:
-
एकादशी तिथि आरंभ: 28 मार्च 2026, प्रातः 8:45 बजे
-
एकादशी तिथि समाप्त: 29 मार्च 2026, प्रातः 7:46 बजे
-
व्रत (उदया तिथि अनुसार): 29 मार्च 2026
-
पारण: 30 मार्च 2026