Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस सरकार के तीन बजट घोषणाओं तक सीमित, धरातल पर विकास शून्य : डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Tuesday, March 17, 2026 12:45 PM IST

कांग्रेस सरकार के तीन बजट घोषणाओं तक सीमित, धरातल पर विकास शून्य : डॉ. राजीव बिंदल

हिमाचल की जनता के 3.5 साल बर्बाद करने के बाद चौथा बजट प्रस्तुत कर रही है सरकार

₹45,000 करोड़ कर्ज लेने के बाद भी जनता त्रस्त, चौथे बजट में जवाब दे सुखू सरकार

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब अपना चौथा बजट प्रस्तुत करने जा रही है और यह इस सरकार के कार्यकाल का अंतिम वर्ष भी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रस्तुत किए गए तीन बजटों की घोषणाओं का क्या हुआ, इसका जवाब आज प्रदेश की जनता सरकार से मांग रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर बजट में बड़ी-बड़ी घोषणाएं कीं, लेकिन उन घोषणाओं को जमीन पर उतारने में सरकार पूरी तरह असफल रही है। आज स्थिति यह है कि प्रदेश में सेवानिवृत्त कर्मचारी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, बेरोजगार युवा आंदोलन कर रहे हैं, महिलाएं, किसान और बागवान परेशान हैं और प्रदेश का विकास लगभग ठप पड़ गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव के समय एक बड़ा घोषणा पत्र जारी किया था और सत्ता में आने के बाद उसे कैबिनेट में सरकारी दस्तावेज के रूप में स्वीकार भी किया गया। लेकिन उस घोषणा पत्र में किए गए वादों का आज तक कोई अता-पता नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, साथ ही पहले वर्ष में 5 लाख रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन आज तक यह वादे केवल कागजों तक सीमित हैं। इसी प्रकार 28 लाख महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने की गारंटी भी पहली कैबिनेट में लागू करने का दावा किया गया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हो सका।

डॉ. बिंदल ने कहा कि किसानों, बागवानों, युवाओं और विकास से जुड़े तमाम वादे आज भी अधूरे पड़े हैं। प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि तीन वर्षों में जो बजट पास हुए, उन योजनाओं का क्रियान्वयन आखिर क्यों नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि यह सरकार की अक्षमता है या प्रशासनिक विफलता, जिसके कारण बजटीय घोषणाएं जमीन पर नहीं उतर पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन वर्षों में लगभग ₹45,000 करोड़ का कर्ज लिया है, लेकिन प्रदेश की जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा आखिर कहां खर्च हुआ और किसे लाभ पहुंचाया गया, इसका जवाब भी सरकार को देना चाहिए।

डॉ. बिंदल ने कहा कि एक ओर सरकार लगातार कर्ज ले रही है, वहीं दूसरी ओर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाया, स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाई, एचआरटीसी बस किराया बढ़ाया, बिजली और पेयजल की दरों में वृद्धि की, साथ ही सीमेंट सहित कई आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी वृद्धि हुई है और विभिन्न प्रकार के सेस लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता परेशान है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चौथे बजट के समय प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से यह जानना चाहती है कि पिछले तीन वर्षों में किए गए वादों और बजटीय घोषणाओं का क्या हुआ और जनता को वास्तविक राहत कब मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X