Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार: डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Friday, February 20, 2026 17:20 PM IST

हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार: डॉ. राजीव बिंदल

कर्ज, कर और महंगाई से त्रस्त जनता—विकास रोककर नौटंकी में व्यस्त सरकार

नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार, जो श्री सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व में चल रही है, ने 40–45 महीनों में लगभग 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने 2022 में कांग्रेस को प्रदेश का भाग्य सुधारने के लिए चुना था, लेकिन सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय खुद का भाग्य सुधारने में समय लगाया और अब जनता को परेशान कर सड़कों, धरनों और प्रदर्शनों की राजनीति कर रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल को रिकॉर्ड वित्तीय सहायता दी है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कों के लिए सर्वाधिक धन, फोर लेन हाईवे, नेशनल हाईवे, बड़े पुल, लंबी टनल और रेलवे विस्तार जैसी परियोजनाओं के लिए अभूतपूर्व समर्थन दिया गया। उन्होंने दावा किया कि 2015–2025 के बीच केंद्र सरकार ने लगभग 89 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी, जबकि इससे पहले 2005–2015 के बीच केवल लगभग 18 हजार करोड़ रुपये मिले थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी सहायता मिलने के बावजूद प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है, महिलाएं परेशान हैं और सरकार नए-नए कर लगाकर जनता पर बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी किराया बढ़ाया गया, बिजली दरें बढ़ीं, नए मीटरों से भारी बिल आ रहे हैं, सीमेंट और राशन के दाम बढ़े, डीजल पर वैट बढ़ने से महंगाई बढ़ी और लगभग हर चीज पर सेस व टैक्स लगाया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास रोककर जनता को कष्ट देने का काम किया है और हिमाचल की जागरूक जनता सब देख रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस सरकार को उसके कार्यों का जवाब अवश्य देगी।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X