Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | शहीदों की शहादत कभी भुलाई नहीं जा सकती: केवल सिंह पठानिया

Updated on Sunday, February 15, 2026 07:04 AM IST

शहीदों की शहादत कभी भुलाई नहीं जा सकती: केवल सिंह पठानिया
शहीदों के परिवारों का सम्मान ही उनके प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता
पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि...विधायक केवल सिंह पठानिया ने कार्यक्रम में की शिरकत

शाहपुर - शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत के समीप चंबी में धौलाधार सीआरपीएफ वेटरन्स ग्रुप द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहभागिता की। यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के उन वीर जवानों की स्मृति में आयोजित किया गया, जो पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले में शहीद हुए थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को “वीर भूमि” का गौरव यहां के जांबाज़ सपूतों के अद्वितीय योगदान से प्राप्त हुआ है। जब-जब देश को आवश्यकता पड़ी, प्रदेश के वीर जवानों ने अपने साहस, शौर्य और बलिदान से राष्ट्र की रक्षा की है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सैनिकों को अब तक 4 परमवीर चक्र, 2 अशोक चक्र, 10 महावीर चक्र तथा 25 कीर्ति चक्र जैसे प्रतिष्ठित शौर्य पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त 1162 सैनिकों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जा चुका है।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों की शहादत कभी भुलाई नहीं जा सकती। देश की सेवा में सीआरपीएफ के जवानों का योगदान अमूल्य है। शहीदों के परिवारों का सम्मान ही उनके प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता है।

उन्होंने यह भी बताया कि पैरा मिलिट्री बोर्ड के गठन के लिए मुख्यमंत्री महोदय से चर्चा की गई है तथा इसके गठन हेतु प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों को सम्मानित किया गया। शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सेवानिवृत्त डीआईजी ओंकार सिंह चरक ने मुख्य अतिथि, वीर नारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि शहीद कभी मरते नहीं, वे अमर हो जाते हैं।

सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट ईश्वर सिंह ने पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों का परिचय देते हुए हमले की जानकारी साझा की। बी.एस. साही ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सर्वप्रथम सीआरपीएफ वेटरन्स ग्रुप के साथ तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर अटॉर्नी जनरल एडवोकेट अनूप रत्न, सेवानिवृत्त कमांडेंट बी.एस. साही, वीर सिंह, सहायक कमांडेंट ईश्वर सिंह, जे.एस. राणा, इंस्पेक्टर सुभाष, वीर नारियां , विवेक राणा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय तथा सीआरपीएफ वेटरन्स ग्रुप के सभी सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X