बाल स्कूल के बारहवीं कक्षा के हेल्थ केयर विषय के विद्यार्थियों ने पी जी आई चंडीगढ़ और रिटेल के विद्यार्थियों ने एलांटे मॉल और कॉस्मो मॉल चंडीगढ़ में ऑन जॉब ट्रेनिंग प्राप्त की।स्कूल प्रधानाचार्य यशपाल नरोत्रा ने बताया कि हमारे विद्यालय में व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत हेल्थ केयर और रिटेल विषय पढ़ाए जाते है तथा इसके साथ विधार्थियो को इन विषय की ऑन जॉब ट्रेनिंग भी करवाई जाती है।
हमारे विद्यालय से भी हेल्थ केयर के 7 और रिटेल के भी 7 विद्यार्थियों का चयन इस ट्रेनिंग के लिया हुआ था।इन को ट्रेनिंग करने ले बाद उन्हें ऑन जॉब ट्रेनिंग पूरी करने के प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।इस मौके पर बाल स्कूल के व्यावसायिक शिक्षा के कॉर्डिनेटर विकास धीमान,हेल्थ केयर के वोकेशन टीचर मंजू शर्मा,और रिटेल टीचर ममता मौजूद रही।