Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | भाजपा विधायक दल आज राज्यपाल से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपेगा

Updated on Friday, February 06, 2026 09:38 AM IST

भाजपा विधायक दल आज राज्यपाल से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपेगा

हिमाचल प्रदेश की राजनीति से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश विधायक दल की बैठक, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस शिमला में संपन्न हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे जनविरोधी निर्णयों पर गंभीर चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि जनता की आवाज को विभिन्न मंचों पर मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी 6 और 7 फरवरी को होने वाली योजना बैठकों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और तय किया गया कि भाजपा विधायक इन बैठकों में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे।

रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल ने सरकार द्वारा पंचायत चुनावों को टालने के प्रयासों पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध बताया है।

उन्होंने बताया कि विधायक दल ने इस बात पर कड़ा रोष जताया कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर माह के बाद से विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी नहीं की है। इतना ही नहीं, इस वित्तीय वर्ष में भी केवल आधी विधायक निधि जारी की गई है, जबकि शेष राशि रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रावधान होने के बावजूद निधि रोकना विधायकों और प्रदेश की जनता—दोनों के साथ अन्याय है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि का उपयोग विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किया जाता है, लेकिन सरकार ने इसे भी बाधित कर दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने ऐच्छिक निधि को बंद कर दिया है, जिससे गरीब मरीजों के इलाज और जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाती थी। इस निर्णय से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा नुकसान हो रहा है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में विपक्षी विधायकों की प्राथमिकताओं को स्वीकृति के लिए आगे नहीं भेजा और न ही उनके कार्यों की DPR तैयार की गई, जिससे विपक्षी क्षेत्रों में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक दल ने निर्णय लिया है कि आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा का पूरा विधायक दल महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपेगा।

ज्ञापन के माध्यम से विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि तुरंत जारी करने, विधायक प्राथमिकताओं की DPR तैयार कर उन्हें नाबार्ड को भेजकर स्वीकृत कराने की मांग की जाएगी, ताकि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में भी विकास कार्य आगे बढ़ सकें।

रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक इन सभी मुद्दों को योजना बैठकों और अन्य मंचों पर जोरदार ढंग से उठाएंगे और मुख्यमंत्री से भी सीधे मांग करेंगे कि निधियां तुरंत जारी की जाएं और विभागों को DPR तैयार करने के निर्देश दिए जाएं।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X