भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार है। शक संवत 1947 , विक्रमी संवत 2082, माघ कृष्ण त्रयोदशी तिथि दिन शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर माघ मास प्रविष्टे 03, रज्जब 25, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से मध्याह्न 12 बजे तक।
त्रयोदशी तिथि रात्रि 10 बजकर 21 मिनट तक उपरात चतुर्दशी तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र सुबह 5 बजकर 48 मिनट से अगले दिन सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक। ध्रव योग रात्रि 09 बजकर 7 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। गर करण रात्रि 09 बजकर 21 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा सुबह 05 बजकर 48 मिनट से दिन रात धनु राशि में संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार - प्रदोष व्रत, माघ मास शिवरात्रि व्रत
सूर्योदय का समय - 7 बजकर 14 मिनट तक।
सूर्यास्त का समय - 5 बजकर 46 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट मिनट तक। निशीथ काल दोपहर में 11 बजकर 52 मिनट से से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 3 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट से तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 52 मिनट से 1 बजकर 11 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 49 मिनट तक। भद्राकाल का समय रात में 10 बजकर 21 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है। अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।