Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन • धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 21 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की। यह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण कदम था • राशिफल 21 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • नारायण सूक्तम् से हेल्दी हार्ट तक: आस्था, अनुशासन और विज्ञान का अनूठा संगम • कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल • आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’ • शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश • संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

हिमाचल

More News

देहरा | देहरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए “पोषण भी पढ़ाई भी” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Updated on Thursday, December 25, 2025 08:12 AM IST

देहरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए “पोषण भी पढ़ाई भी” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

देहरा - समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय देहरा के तत्वावधान में आज देहरा स्थित टाउन हॉल कॉम्प्लेक्स में 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए “पोषण भी पढ़ाई भी” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार ने की। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने “पोषण भी पढ़ाई भी” की अवधारणा, आवश्यकता एवं महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं संज्ञानात्मक विकास को सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके अंतर्गत संतुलित आहार एवं पोषण, आयु के अनुरूप खेल-आधारित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण, भाषा एवं संज्ञानात्मक कौशल विकास, सामाजिक-भावनात्मक विकास, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवहार, स्थानीय संसाधनों का उपयोग तथा बच्चों के अनुकूल सीखने का वातावरण विकसित करना प्रमुख रूप से शामिल है। साथ ही नवचेतना एवं आधारशिला पाठ्यक्रम के माध्यम से बच्चों की सीखने की नींव को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।

राजेंद्र कुमार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल को वे अपने-अपने आंगनवाड़ी केंद्रों की दैनिक गतिविधियों में सम्मिलित करें, ताकि बच्चों को पोषण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को उत्कृष्ट प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा केंद्रों के रूप में विकसित किया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस कार्यालय के सांख्यिकी सहायक सुशील कुमार शर्मा ने भी पोषण, विकास निगरानी, प्रारंभिक शिक्षा एवं विभागीय दिशा-निर्देशों से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया । वहीं परियोजना के पर्यवेक्षकों द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण अनुसूची के अनुसार विभिन्न सत्रों का संचालन करते हुए व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की दक्षता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण स्तर में सुधार तथा प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला : मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मशाला : धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शिमला : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

शिमला : शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

शिमला : संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

केलांग : उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

X