Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | यूएई में डिलीवरी राइडर्स सहित वेयरहाउस हेल्पर्स व पिकर्स की भर्ती हेतु 16 दिसंबर को आईटीआई दाड़ी में साक्षात्कार

Updated on Monday, December 15, 2025 16:20 PM IST

यूएई में डिलीवरी राइडर्स सहित वेयरहाउस हेल्पर्स व पिकर्स की भर्ती हेतु 16 दिसंबर को आईटीआई दाड़ी में साक्षात्कार

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार विशेष रूप से रहेंगे उपस्थित


धर्मशाला, 15 दिसंबर : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में डिलीवरी राइडर्स और वेयरहाउस हेल्पर्स एवं पिकर्स की भर्ती की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 16 दिसंबर को आईटीआई दाड़ी में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में आवेदन किया है, उनके साथ-साथ नए इच्छुक अभ्यर्थी भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अब तक डिलीवरी राइडर्स के पदों के लिए 270 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन के अतिरिक्त कमीशन व टिप्स की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे कुल आय 70 हजार से 1 लाख रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है। कार्य अवधि सप्ताह में 6 दिन तथा प्रतिदिन 10 घंटे की शिफ्ट निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है तथा बेसिक इंग्लिश का ज्ञान आवश्यक है। फ्रेशर व अनुभवी दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 20 से 37 वर्ष रखी गई है। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। आवेदक के पास गियर वाली मोटरसाइकिल का कम से कम एक वर्ष का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। यूएई ड्राइविंग लाइसेंस नियुक्ति के बाद प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वैध पासपोर्ट के बिना किसी भी अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये (जीएसटी सहित) तथा 1500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि कॉमर्स एवं फूड डिलीवरी की कंपनी नून, दुबई द्वारा वेयरहाउस हेल्पर्स एवं पिकर्स के पद भी भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों के लिए भी 16 दिसंबर को ही साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों एवं वैध पासपोर्ट सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 33,500 रुपये मासिक वेतन के साथ आवास अथवा परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए 21 से 36 वर्ष आयु वर्ग के युवा आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X