Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

राष्ट्रीय

More News

हैदराबाद | देश में डिवीजन नहीं विजन की राजनीति होनी चाहिए - अखिलेश यादव

Updated on Saturday, December 13, 2025 19:47 PM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में डिवीजन नहीं विजन की राजनीति होनी चाहिए। हम लोग विजन की राजनीति करना चाहते है। भाजपा डिवीजन की राजनीति कर रही है। देश में जो बंटवारे की राजनीति हो रही है उसे रोकना है।

शनिवार को हैदराबाद में विजन इंडिया एआई समिट के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी डेवलपमेंट और प्रोग्रेसिव पॉलिटिक्स करना चाहती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में तकनीकी में बहुत बदलाव आ रहा है। उस तकनीक का सबको लाभ मिलना चाहिए। किसी के साथ जाति-धर्म का भेदभाव नहीं हो। हम लोग चाहते हैं कुछ वर्षों में एआई ऐसा बन जाए, जिससे भेदभाव खत्म हो जायें।

यादव ने कहा कि आज साइबर फ्राड में उत्तर प्रदेश नम्बर वन है। ऑनलाइन स्कैम बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक प्लेटफार्म से एआई और डीप फेक वीडियो का गलत इस्तेमाल हो रहा है। यूपी में एक्सप्रेस-वे की एक खबर आई है कि कैमरे की लम्बी दूरी की रेंज की वजह से गाड़ियो के अंदर की वीडियो बना ली। जो सुबह खेत में आ रहे उनके वीडियो बना लिए। बहुत सारे खराब वीडियो बना रखा था। एआई से जहां ट्रैफिक मैनेजमेंट स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र में सुविधा है वहीं दुरूपयोग भी है। इसको लेकर सावधान रहना होगा।

यादव ने कहा कि आज एआई समिट में काफी अच्छी चर्चा हुई। यूपी में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बेहतर प्रयोग कर लोगों को लाभ पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि एआई को लेकर हम कहते है कि जिससे हो सबकी भलाई, वही है सच्चा एआई।

उन्होंने कहा कि एआई समिट चर्चा में हम लोगों ने शहर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को ठीक करने, ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर करने बिजली कैसे ठीक हो, वॉटर प्रबन्धन, एयर क्वालिटी के बेहतर करने, पुलिसिंग में एआई के प्रयोग को लेकर बहुत सारे सुझाव आये है। हम लोगों ने एक्सपर्ट से चर्चा की बात की। हम सभी का आभार प्रकट करते है। धन्यवाद करते हैं। एक्सपर्ट और डेलीगेट्स के जो सुझाव आये हैं, उन पर विचार करेंगे और देखेंगे की एआई का कैसे बेहतर इस्तेमाल हो सकती है। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र में एआई का बहुत अच्छा प्रयोग हो सकता है। एआई तमाम क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। क्लाइमेंट चेंज एआई का प्रयोग कर किसान का नुकसान रोका जा सकता है।

अखिलेश यादव ने एसआईआर को लेकर कहा कि चुनाव आयोग का काम वोट बनवाना है। किसी का वोट नहीं कटे लेकिन एसआईआर के बहाने सरकार एनआरसी करा रही है। उत्तर प्रदेश में तीन करोड़ लोगों का वोट काटा जा रहा है। जिस ऐप से मैपिंग हो रही है उसमें जो डेटा आ रहा है, उसमें काफी फर्क है। जिस कम्पनी ने भाजपा को इलेक्टोरल बांड दिया था एसआईआर में उसी कम्पनी का मैपिंग ऐप है। कम्पनी को पता है कि डेटा कहां जा रहा है। भाजपा घपलेबाजी करके चुनाव जीतने के लिए एसआईआर करा रही है।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X