Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

राष्ट्रीय

More News

उत्तर प्रदेश | भाजपा माफिया जीवी पार्टी है। एनकाउण्टर माफिया, कफ सीरप माफिया, नीट माफिया, स्क्रैप माफिया, थाना वूसली माफिया पार्टी है - अखिलेश यादव

Updated on Monday, December 01, 2025 08:19 AM IST

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा माफिया जीवी पार्टी है। एनकाउण्टर माफिया, कफ सीरप माफिया, नीट माफिया, स्क्रैप माफिया, थाना वूसली माफिया पार्टी है। वह संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। वह पूंजीवादी और साम्प्रदायिक पार्टी है। एसआईआर के बहाने वह साजिश रच रही है। एक हजार किसानों ने जान गवां दी भाजपा पर कोई असर नहीं हुआ। सुना है कि भाजपा ने नोएडा में किसी साफ्टवेयर कम्पनी को हायर किया है वह वोटर लिस्ट पर काम कर रही है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर के काम में जल्दबाजी क्यों की जा रही है। यह काम संवेदनशील और मेहनत का है। उन्होंने सांसद राजीव राय के एक पत्र का उल्लेख किया जिसमें बताया गया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र घोसी के विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। भाजपाई संविधान को नहीं मानते हैं। ये न सोशलिस्ट है नहीं सेक्यूलरिस्ट। हम इनसे लड़ रहे हैं, लड़ते रहेंगे।

श्री यादव ने कहा कि एसआईआर के फार्म अधिकांश गांवो तक नहीं पहुंचाए गए हैं। बताया जा रहा है कि फार्म बांट चुके है। तमाम शिकायते आ रही है। यह मामला वे लोकसभा में भी उठाएंगे।

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आज श्री यादव ने कहा कि बार बार मुख्यमंत्री जी पहले कहते थे वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया हैं अब हर विभाग में माफिया है। जौनपुर का मामला सामने आया है और भी मामले खुलंेगे। यूपी में बहुत डिस्ट्रिक्ट है। लखनऊ में गिरफ्तार ड्रग तस्कर अमित टाटा जौनपुर के एक बाहुबली के साथ दिखते रहे हैं। उनकी गाड़ी का नम्बर भी वही है जो बाहुबली की गाड़ी का है। जहरीली सिरप की 100 करोड़ रूपये से ज्यादा की अवैध बिक्री प्रकाश में आई है। इस कांड का मास्टरमाइंड शुभम भी बाहुबली के साथ देखा गया है। कितने मासूम बच्चों को अपने मुनाफे के लिए इन लोगों ने मार डाला। इस जहरीली सिरप का नशे में भी इस्तेमाल होता है। उन्होंने कहा कि ये जमाना सीबीआई का नहीं बुलडोजर का है। बुलडोजर कब चलेगा?

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जावेद आब्दी भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X