Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | कन्नीधार में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्र को मिली सामाजिक गतिविधियों के लिए सशक्त सुविधा : सुरेश कश्यप

Updated on Sunday, November 30, 2025 16:12 PM IST

कन्नीधार में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्र को मिली सामाजिक गतिविधियों के लिए सशक्त सुविधा : सुरेश कश्यप

कांग्रेस सरकार ने जनता पर महंगाई का सबसे बड़ा हमला किया, सनातन विरोधी मानसिकता भी उजागर : कश्यप

नाहन, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री सुरेश कश्यप ने आज कन्नीधार (बिरला पंचायत) स्थित एससी बस्ती में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक भवन क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को पूरा करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह भवन आने वाले समय में ग्रामीणों के लिए एक सशक्त सामाजिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

सुरेश कश्यप ने भवन निर्माण में सहयोग करने वाले सभी क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों का आभार जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आधारभूत सुविधाओं से गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित होता है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचती हैं।

इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता पर महंगाई का सबसे बड़ा वार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने डीज़ल पर वैट तिगुना कर आम लोगों की कमर तोड़ दी है। बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी की गई है, फ्री यूनिट योजना बंद कर दी गई है, जिससे 28 लाख उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त टैक्स और उपकर का सीधा बोझ पड़ा है। इसके साथ ही बस किराया दोगुना कर दिया गया है, बस पास महंगे कर दिए गए हैं और महिलाओं के लिए किराये में दी जाने वाली छूट समाप्त करने की तैयारी चल रही है। अस्पताल की पर्ची शुल्क, सीमेंट तथा राशन की कीमतों में वृद्धि कर गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

सुरेश कश्यप ने कांग्रेस सरकार को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों के हालिया बयान इसकी स्पष्ट पुष्टि करते हैं। उन्होंने मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरुद्ध की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए कहा कि यह साबित करता है कि कांग्रेस नेतृत्व सनातन संस्कृति और राष्ट्रवादी संगठनों के प्रति घृणास्पद मानसिकता रखता है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस प्रकार की सोच और बयानबाज़ी का हर स्तर पर विरोध करेगी और प्रदेश की जनता को कांग्रेस की वास्तविक मानसिकता से अवगत करवाती रहेगी।

कश्यप ने कहा कि भाजपा सदैव जनता के हितों, विकास और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X