Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

राष्ट्रीय

More News

लखनऊ | अखिलेश यादव ने एसआईआर गणना में अधिकारियों के दबाव से परेशान होकर जान गंवाने वाले बीएलओ विजय वर्मा के परिवार से भेंट की

Updated on Sunday, November 30, 2025 08:24 AM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में एसआईआर गणना में अधिकारियों के दबाव से परेशान होकर जान गंवाने वाले बीएलओ विजय वर्मा के परिवार से भेंट की और उन्हें 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद दी। उन्होंने सरकार से मृतक के परिवार को 1 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत थे।

अखिलेश यादव के सामने मृतक विजय वर्मा की पत्नी संगीता फूट-फूट कर रोने लगी। उनके साथ उनका 20 वर्षीय बेटा हर्षित भी था। विजय वर्मा प्रा0वि0 सरांवा, मलिहाबाद लखनऊ में शिक्षामित्र थे और उनकी ड्यूटी बीएलओ के तौर पर बूथ नं0 181 टिकरी खुर्द पर थी। 21 नवम्बर 2025 को उनकी मृत्यु हुई।

श्रीमती संगीता ने बताया कि उनके पति विजय वर्मा को दिन के अलावा देर रात तक काम करना पड़ता था। अधिकारी काम पूरा न होने पर एफआईआर कराने की धमकी देते थे। 14 नवम्बर 2025 की रात भी वे काम कर रहे थे जब 12 बजे रात में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक पड़ा। चरक अस्पताल में इलाज के दौरान 21 नवम्बर 2025 को रात 08ः00 बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि अधिकारी दिन में 200 फार्म भरने को कहते थे। जल्दी काम पूरा न होने पर एफआईआर कराने की धमकी देते थे। इससे वे बहुत परेशान थे। अब डीएम साहब कहते है कि विजय वर्मा को बीमारी की वजह से पहले ही रिलीव कर दिया गया था। स्कूल पर भी ऐसा ही दबाव डाला जा रहा है। मृतक की पत्नी श्रीमती संगीता ने बताया कि उन्हें कोई सरकारी मदद नहीं मिली। न कोई सहानुभूति जताने आया।

अखिलेश यादव ने मीडिया से वार्ता में कहा कि एसआईआर का काम सावधानी का और जिम्मेदारी का है। इसमें इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है? भाजपा और चुनाव आयोग मिले हुए है। बीएलओ की मदद के लिए बतौर सहायक नगर पालिका के सफाई कर्मचारी रखे जा रहे है। बहुत जगह फार्म नहीं बंटे। संविधान के तहत जो अधिकार और आरक्षण मिला है उसे छीनने की तैयारी है।

यादव ने कहा कि अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि जिनकी मौत हो जाए उन्हें ड्यूटी पर न दिखाया जाए। बिना टेªनिंग के एसआईआर की प्रक्रिया का काम कराया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने बताया कि कल रात फतेहपुर में आत्महत्या करने वाले बीएलओ के परिवार से वे मिले। उनके परिजन बता रहे थे कि उनके ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पश्चिम बंगाल के लोग कह रहे हैं कि चुनाव आयोग के हाथ खून से रंग गए है। इनकी मदद कौन करेगा, जिनकी जान गई है।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X