Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | अपनी नाकामियों को ढकने के लिए कांग्रेस आरएसएस को लेकर कर रही दुष्प्रचार: अनुराग सिंह ठाकुर

Updated on Saturday, November 29, 2025 20:11 PM IST

अपनी नाकामियों को ढकने के लिए कांग्रेस आरएसएस को लेकर कर रही दुष्प्रचार: अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऊपर ओछी बयानबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए निस्वार्थ भाव से लोककल्याण में लगी विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रसेवी संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर दुष्प्रचार कर रही है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार विकास से जनभावनाओं के आदर तक हर मोर्चे पर फेल रही है। इस सरकार की नाकामियों की फ़ेरहिस्त अंतहीन है मगर अभिमान सातवें आसमान पर है। यह सर्वविदित है कि भारत की राष्ट्रीय एकता, संस्कृति संरक्षण व आपदाकाल में सेवाकार्य में आरएसएस का महत्वूर्ण योगदान है, इसके बावजूद प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए निस्वार्थ भाव से लोककल्याण में लगी विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रसेवी संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। आरएसएस पर कांग्रेस की यह ओछी टिप्पणी व कुत्सित थोपी हुई सोच बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है और इसके लिए कांग्रेस को बिना लाग-लपेट के माफ़ी माँगनी चाहिए”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आज चाहे प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की बात हो, ख़ुद की दी हुई गारंटियाँ पूरी करने की बात हो प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसे देखते हुए कांग्रेस जनता का ध्यान भटकाने के लिए अपनी दूषित सोच को आरएसएस पर थोपते हुए ख़ुद का बचाव कर रही है। कांग्रेस अपने मन में कभी सेवाभाव नहीं ला पाई तो ऐसे में जो संगठन निःस्वार्थ भाव से सेवा में लगा हुआ है उसे दुष्प्रचारित करने का कार्य कर रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना से अब तक एक शताब्दी के कालखंड में देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय ढांचे को मजबूत करने में निरंतर लगा हुआ है।

आरएसएस के द्वारा किए गए कार्यों ने करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाते हुए गुलामी की जंजीरों को तोड़ कर के आज़ाद हुए भारत देश के निर्माण में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से सकारात्मक योगदान देने का कार्य किया है। अपने शीर्ष नेतृत्व के सशक्त राष्ट्र, सभ्य समृद्धशाली समाज निर्माण के ओजस्वी विचारों के चलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राष्ट्र निर्माण व सनातन धर्म की रक्षा करने में अनमोल योगदान रहा है। संघ के स्वयंसेवकों ने समय-समय पर देश के विभिन्न हिस्सों में आयी प्राकृतिक आपदाओं व अन्य राष्ट्रीय संकटों के समय हमेशा राहत व बचाव के कार्यों में बढ़-चढ़कर के सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य किया है। यह जानते हुए भी कांग्रेसी नेता ग़लत तथ्यों के आधार पर संघ की छवि को धूमिल करते हुए अपने हितों को साधने का कार्य कर रहे हैं”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामने राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रस्त कांग्रेस सरकार द्वारा विकट स्थिति उत्पन्न करने के बावजूद संघ के स्वयंसेवकों ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी, उन्होंने कभी भी राष्ट्र व समाज की सेवा करने के कार्यों को करने से मुँह नहीं मोड़ा। कांग्रेस के तमाम दुष्प्रचार के बावजूद संघ भारत का एक ऐसा समावेशी और राष्ट्रवादी संगठन है, जो भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय ढांचे को मजबूत करते हुए दुनिया में भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हुए, राष्ट्र निर्माण में एक सकारात्मक योगदान देने का कार्य कर रहा है”

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X