Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 18 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

हिमाचल

More News

शिमला | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन शिमला में भव्य रूप से संपन्न

Updated on Friday, November 28, 2025 21:03 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन शिमला में भव्य रूप से संपन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा का सामूहिक संकल्प—वक्ताओं ने उठाए धर्मांतरण, संस्कारों की शुद्धता व सामाजिक जिम्मेदारी के महत्वपूर्ण मुद्दे

शिमला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर समाजजीवन के विविध आयामों को समर्पित हिंदू सम्मेलन श्रृंखला के अंतर्गत केशव नगर इकाई द्वारा आयोजित भव्य सम्मेलन आज शिमला के वाइब्रेशन हॉल में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव सूद, जिला कार्यवाह हरीश, एवं सम्मेलन के उपाध्यक्ष राजिंदर दत्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. परमजीत कौर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सभी विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने सम्मेलन को ऊर्जा और प्रेरणा से भर दिया।

वक्ताओं ने अपने उद्बोधनों में संघ के शताब्दी वर्ष को संकल्प वर्ष बताते हुए कहा कि यह केवल उत्सव का समय नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने और राष्ट्रनिर्माण में हर व्यक्ति की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय समाजहित, संस्कृतिरक्षा और राष्ट्रोन्नति के कार्यों को और अधिक गति देने का है। सम्मेलन में उपस्थित विविध क्षेत्रों के स्वयंसेवकों, नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने एक स्वर में इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

राजीव सूद का उद्बोधन — धर्म-सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और आंतरिक आत्मचिंतन पर विशेष जोर

अपने विस्तृत संबोधन में राजीव सूद ने कहा—
“चाली है सनातन धर्म का भविष्य—शुद्धता भी, सरलता भी; पवित्रता भी, प्रासंगिकता भी।”

उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत सहअस्तित्व और साझेपन की भावना पर आधारित है। हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन और अन्य समुदायों द्वारा एक-दूसरे के त्योहार मनाने की परंपरा हमारी सांझी संस्कृति की जीवंत पहचान है।
उन्होंने कहा—
“भारत हजारों वर्षों तक बल प्रयोग से नहीं, बल्कि साझेपन से टिका है।”

सूद ने समाज के सामने खड़ी एक गंभीर चुनौती—धर्मांतरण—को भी स्पष्ट शब्दों में रखा।
उन्होंने कहा कि अधिकांश धर्मांतरण विचारधारा नहीं, बल्कि उपेक्षा, सामाजिक अलगाव, सहयोग की कमी, लालच और सुविधा के कारण होते हैं।
यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक और नैतिक जिम्मेदारी है कि कोई भी हिंदू अपने समाज में असहाय, अकेला या उपेक्षित महसूस न करे।

उन्होंने कहा—
“धर्म तब कमजोर नहीं होता जब कोई हमला करता है; धर्म तब कमजोर होता है जब हम अपने लोगों की देखभाल नहीं करते।”

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X