Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन • धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 21 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की। यह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण कदम था • राशिफल 21 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • नारायण सूक्तम् से हेल्दी हार्ट तक: आस्था, अनुशासन और विज्ञान का अनूठा संगम • कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल • आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’ • शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश • संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस मंत्री जगत नेगी के आधारहीन आरोप मानसिक दिवालियापन का संकेत — संजीव कटवाल

Updated on Friday, November 28, 2025 13:41 PM IST

मंत्रीपुत्र पर गंभीर आरोप, कांग्रेस बताए—कार्रवाई कब होगी?

शिमला। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने आज शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार और मंत्री जगत सिंह नेगी पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में दिए गए जगत नेगी के वक्तव्य से साफ़ झलकता है कि मंत्री महोदय मानसिक संतुलन खो चुके हैं और बिना किसी तथ्य के भाषा की मर्यादा तोड़ते हुए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर टिप्पणी करने से पहले जगत नेगी को दस बार सोचने की जरूरत थी। एक ऐसा संगठन जो 1925 से निरंतर देशहित, समाजहित और व्यक्ति निर्माण के कार्यों में समर्पित रहा है, उसके खिलाफ काल्पनिक एवं निराधार आरोप लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। कटवाल ने कहा कि कांग्रेस मंत्री द्वारा संघ की छवि खराब करने की कोशिश पर उन्हें तुरंत सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

संजीव कटवाल ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री मीडिया में बने रहने के लिए केवल गपोड़शंख की तरह बयानबाजी करते हैं। जमीन पर जनता के लिए काम करने में उनकी कोई रुचि नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी जिला में जब मंत्री जगत नेगी आपदा प्रभावितों से मिलने गए तो राहत मांगने आए पीड़ित लोगों पर ही एसएआर के तहत मामला दर्ज करवा दिया — यह उनकी जनविरोधी मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण है।

मंत्रीपुत्र पर गंभीर आरोप—कांग्रेस की चुप्पी शर्मनाक

प्रेस वार्ता के दौरान संजीव कटवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस मंत्री जगत नेगी के बेटे विक्रम नेगी की कारगुजारियां सार्वजनिक हुई हैं जिनमें घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और धमकियों जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

विक्रम नेगी की पत्नी द्वारा लगाए गए प्रमुख आरोप—

4 साल में 15–16 बार मारपीट

गला दबाया—हत्या का प्रयास

“पिछड़ी, गरीब” कहकर रोजाना अपमान

शादी के गहने जब्त

मानसिक प्रताड़ना, खर्चा-पानी बंद

शिकायतें दर्ज होने के बावजूद “मंत्री का बेटा” होने के कारण कार्रवाई ठप

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा का ढोल पीटने वाली कांग्रेस सरकार बताए कि मंत्रीपुत्र पर कार्रवाई कब होगी? क्या कांग्रेस सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों पर भी राजनीतिक चश्मा लगाकर निर्णय लेती है?

संजीव कटवाल ने कहा कि भाजपा और प्रदेश की जनता मंत्री-पुत्र पर लगे गंभीर आरोपों पर चुप्पी को बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस को तुरंत इस मामले में स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला : मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मशाला : धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शिमला : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

शिमला : शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

शिमला : संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

केलांग : उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

X