समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि चुनाव आयोग बिना किसी तैयारी के एस.आई.आर. (मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) करा रहा है। बी.एल.ओ. को ट्रेनिंग नहीं दी गई। चुनाव आयोग सभी राजनैतिक दलों के लिए एक एस.ओ.पी. जारी करे और एस.आई.आर. का समय को बढ़ाया जाय।
समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और उसके अधिकारी 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन विधान सभा सीटों पर समाजवादी पार्टी और इण्डिया गठबन्धन जीता है वहाँ पर एस.आई.आर. के बहाने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पचास हजार वोट काटने की साजिश कर रहे है। यही षडयंत्र बंगाल में भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 में लोक सभा चुनाव के बाद भाजपा और चुनाव आयोग सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर फोकस कर रहा है। यही दोनो राज्य सबसे जाता टार्गेट पर है।
श्री यादव ने कहा कि बिहार चुनाव देखने के बाद पता चलता है कि भाजपा चुनाव आयोग से मिल कर उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बड़ी तैयारी कर रही है। हम लोग चुनाव आयोग संस्था से निष्पक्षता की उम्मीद करते है। हम चाहते है कि आयोग हमारी शिकायते सुने और उन पर कार्यवाही करे। उत्तर प्रदेश के विधान सभा उप चुनाव और रामपुर लोक सभा उप चुनाव में सभी लोगों ने चुनाव आयोग की भूमिका को देखा है। उप चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए समाजवादी पार्टी ने तमाम शिकायते की लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की इससे पहले समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद उन मतदाताओं की सूची दी, जो वोट नहीं डाल पाए। जिनका नाम मतदाता सूची से जानबूझ कर डिलीट कर दिया गया था या इधर उधर कर दिया गया था।
जिसके कारण 2022 में समाजवादी पार्टी सरकार नहीं बना पाई स.पा. ने काटे गए नामों की जो सूची दी थी उस पर कुछ जिलाधिकारियों ने बाते कहीं लेकिन जब हमने सवाल किये तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बी.एल.ओ. एस.आई.आर. में पूरा सहयोग नहीं कर रहें है। उन्हे ट्रेनिंग नहीं दी गई। गणना पत्र फार्म भरने में तमाम तरह की समस्याऐ आ रहीं है। लोगो को 2003 की मतदाता सूची से जानकारियां हासिल करने में बहुत दिक्कते हो रही है। बी.एल.ओ. एक ही जगह बैठ जाते है। उन्हे ढूंढना पड़ रहा है। श्री यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओ से अपील की कि पूरे जिम्मेदारी के साथ वोटर लिस्ट ठीक कराये जो वोट बनने वाले है। बी.एल.ओ. से मिल कर उन सभी को बनवाए कोई भी वोट कटने न पाये जो भी शिकायतें मिलें उसे समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय तक जरूर पहुंचाये।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार साजिश के तहत कन्नौज समेत कई जिलो में बड़े पैमाने पर वोटो में हेता फेरी करा रही है। वोट हटा रही है। कार्यकर्ताओं को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा हर विधानसभा में 50 हजार वोट हटाने की जो साजिश कर रही है। उससे निपटने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता तैयार रहें। श्री यादव ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इस कार्य में मीडिया का भी सहयोग मांगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया, जब जनता मुद्दों में हारने लगी तो वोट हटाने का नया तरीका एस.आई.आर. निकाला है। भाजपा सरकार ने मंहगाई बढ़ा दी बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है। दवाई नकली आ रही है। अस्पतालों को बर्बाद कर दिया है। सरकार हर मामले में फेल हो गई है। मां गंगा नदी और यमुना नदी साफ नहीं हुई। भाजपा वर्तमान की बात नहीं करती है। वा या तो कई हजार साल पहले की बात करती है या 2047 की बात करती है। भाजपा सरकार की विदेश नीति फेल है। देश के सबसे खराब कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश में है। पीडितो की तहरीर नहीं लिखी जाती। अन्याय अत्याचार चरम पर है। अगर सरकार संवेदनशील होती, लोकतांत्रिक मूल्यों को समझती तो अपने आप सुधार करती लेकिन भाजपा सरकार को संविधान, कानून की कोई परवाह नहीं है। इस सरकार में अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बन कर काम कर रहे है।