Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

राष्ट्रीय

More News

लखनऊ | मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस देश के विभिन्न प्रांतों में मनाया गया

Updated on Sunday, November 23, 2025 07:49 AM IST

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस आज समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के जिलों-जिलों और देश के विभिन्न प्रांतों में मनाया गया। समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेता जी के प्रशंसकों ने उन्हें याद किया और नमन किया। अस्पतालों और गरीबों में फल वितरण किया गया तथा भण्डारो का आयोजन किया गया। श्रद्धेय नेता जी के बताए हुए रास्ते और समाजवादी विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। मुख्य कार्यक्रम समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में हुआ। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धेय नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम सभी लोग श्रद्धेय नेता जी को याद कर रहे है। नेता जी का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। समाजवादी पार्टी उन्ही के बताए हुए रास्ते पर चल रही है। नेता जी ने किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ो, दलितो, अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गाे के हित में फैसले लेकर उनके जीवन में बदलाव लाने का काम किया।

श्री यादव ने कहा कि आज नये तरह की लड़ाई छिडी हुई है चुनाव नये तरीके से लड़ा जा रहा है। हम लोगों को सूझ-बूझ और समझदारी से काम करना है। नेता जी ने संघर्ष का रास्ता दिखाया है। समाजवादी पार्टी संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए संविधान, लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की लड़ाई लड़ती रहेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान छात्रो नौजवानों, किसानो समेत सभी वर्गों के लिए बड़े फैसले लिए गये थे। लाखो छात्रों को लैपटाप दिया, स्कूल कालेज बनवाये, किसानों को सुविधाएं दी, एक्सप्रेस-वे, आई.टी.सिटी, स्टेडियम और पार्क बनवाए, साइकिल ट्रैक, किसान बाजार, मंण्डियां बनाई। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया ।

समाजवादी पार्टी जब-जब सरकार में आई लोक कल्याण के तमाम कार्य किये और जनता को लाभ पहुंचाया। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद महंगाई बढ़ाने का काम किया, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। जमीनो पर अवैध कब्जे हो रहे है। अन्याय अत्याचार चरम पर है। हर वर्ग परेशान है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में हराना है।कार्यकर्ता और नेता जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख में शामिल रहें। भाजपा के झूठ के प्रचार को बेनकाब करें। भाजपा झूठ बोलने वाली और भूमाफिया पार्टी है।

इस मौके पर श्री अखिलेश यादव को श्रीमती कमला स्वरूपा प्रजापति ने धरतीपुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी से सम्बन्धित स्मारिका भेंट की। स्मारिका में नेता जी के विचारों और संस्मरणो को स्थान दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज के संदीप यादव के सहयोग से दूध भंडारा का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर पार्टी के सर्वश्री किरणमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद सनातन पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 अभिषेक मिश्रा एवं याशर शाह, पूर्व एम.एल.सी. डा0 मधु गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मौलाना इकबाल कादरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, पूर्व एम.एल.सी. पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सभा कृष्ण कन्हैया पाल, डा0 आशुतोष वर्मा, पायल सिंह प्रदेश अध्यक्ष किन्नर सभा, अवधेश सिंह, नावेद सिद्दीकी, काशी नाथ, प्रवक्ता दीपक रंजन एवं फखरूल हसन चाँद, नवीन धवन बन्टी, सोनू कनौजिया, ज्योत्सना सिंह, एस.के राय, समेत अन्य प्रमुख नेताओं और बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय नेता जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X