Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

राष्ट्रीय

More News

लखनऊ | वाराणसी दाल मंडी का राजनीतिक डिमोलिशन रोका जाए - अखिलेश यादव

Updated on Saturday, November 22, 2025 13:09 PM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव ने कहा कि कई साल से भाजपा सरकार ने वाराणसी दाल मंडी के व्यापारियों पर संकट पैदा किया है। व्यापारियों की दुकानों को ध्वस्त करना उनके साथ अन्याय और अत्याचार है। यह कोई हिस्ट्री बचाने का या हेरिटेज को बचाने की योजना नहीं है। यह ध्वस्तीकरण राजनीतिक है। भाजपा उस बाजार से चुनाव हारी है, इसीलिए व्यापारियों को परेशान कर रही है। उनका नुकसान कर रही है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री जी ने वाराणसी को क्योटो बनाने का वादा किया था लेकिन इधर देखा जा रहा है कि सरकार वाराणसी के लोगों को परेशान कर रही है। व्यापार छीन रही है। सरकार अपनी ताकत से लोगों को डरा रही है। भाजपा अपने राजनीतिक योजना को पूरा करने के लिए बांटो और राज करो की नीति अपना रही है।

कोसमाजवादी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में वाराणसी दाल मंडी के पीड़ित व्यापारियों के साथ मुलाकात के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि वाराणसी दाल मंडी का राजनीतिक डिमोलिशन रोका जाए। उन्होंने कहा कि दुनिया में तमाम देश हैं जिन्होंने अपनी ऐतिहासिक चीजों और हेरीटेज को बचाते हुए विकास किया है, सुविधाएं दी हैं, जिससे आने वाले पर्यटकों से व्यापार को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाराणसी के दालमंडी वालों को दाल की तरह ना दले। दाल मंडी वाले व्यापारियों और कारोबारियों को संरक्षण और सम्मान दे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब व्यापारी और कारोबारी तैयार नहीं है तो सरकार उनकी दुकान और व्यापार क्यों छीन रही है। दाल मंडी जैसा मार्केट कोई एक दिन में नहीं बनता है, वहां पर लोग लंबे समय से रह रहे और कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दुकान को बनाने और जमाने में वर्षों लग जाते है उजाड़ने मे कुछ पल भी नही लगता है। भाजपा सरकार दुकानों को तोड़कर ध्वस्त कर देना चाहती है। मुआवजे में दूसरी जगह, दुकान मिल सकती है पर ग्राहक और बाजार नही। भाजपा व्यापार और व्यापारी विरोधी है। भाजपा के लोग नकारात्मक हैं। चौड़ीकरण के नाम पर भाजपा अपनी संकीर्ण मानसिकता से साजिश कर रही है। यह भाजपा की संकीर्ण सियासत है। सरकार को किसी की जीविका छीनने का अधिकार किसने दे दिया? भाजपा अधिकारियों के माध्यम से अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। अधिकारियों के जरिए दबाव बना रही है, डरा रही है, धमका रही है। भाजपा वाले दूसरों को दुख देना अपनी ताकत का इजहार मानते हैं। लेकिन जब आप दूसरों को तकलीफ दोगे तो कुदरत अपना फैसला करेगी, जीत तो सिकंदर को भी अमर नहीं कर पाई।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का यह अन्याय और अत्याचार अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा। इस सरकार ने 9 साल में कोई कार्य नहीं किया है। किसानों नौजवानों व्यापारियों और आम जनता के साथ अन्याय, अत्याचार किया है। उनके हक और अधिकार को छीना है। सरकारी संपत्तियों को बेचा है। लखनऊ में समाजवादी सरकार में बनाए गए माल को सरकार ने बेच दिया।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज जितनी भी मेट्रो चल रही है लखनऊ मेट्रो, कानपुर मेट्रो, नोएडा से ग्रेटर नोएडा, आगरा मेट्रो सब समाजवादी पार्टी सरकार की देन है। प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भी मेट्रो के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार में डीपीआर बनाया गया था और 50 करोड़ का बजट भी दिया गया था। मेट्रो का कार्य रोकने वाली भाजपा सरकार है। अगर समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो अब तक वाराणसी में मेट्रो चल गई होती। मेट्रो बनने के बाद किसी भी व्यापारी की दुकान या घर को गिराने की नौबत नहीं आती। भाजपा सरकार ने बनारस में मेट्रो और बनारस के विकास को रोका है। उन्होंने कहा कि नालों पर रिवरफ्रंट कहां बनते है? भाजपा ने सपना दिखाया कि मां गंगा को साफ करेंगे। गंगा कहां साफ हुई?

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में वरुणा नदी पर रिवर फ्रंट बनाकर यातायात को सुधारने की तैयारी हो रही थी, भाजपा सरकार ने उसे भी रोक दिया। समाजवादी सरकार में वरुणा नदी के लिए जो प्रोजेक्ट बना था उससे नदी साफ हो जाती और आने-जाने का रास्ता भी ठीक हो जाता।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब अपनी जमीन का मुआवजा लेना था तो खुद जमकर मुआवजा लिया। लेकिन किसानों व्यापारियों और गरीबों की जमीनों का उचित मुआवजा नहीं देते हैं।

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा वर्तमान की बात नहीं करती है लोगों के दुख दर्द को नहीं समझती है। भाजपा के लोग या तो एक हजार साल पहले की बात करते हैं या बहुत आगे की बात करते हैं। अब यह 2047 की बात कर रहे हैं। इनके पास झूठे सपनों के अलावा कुछ नहीं है। सरकार के दबाव में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। अधिकारियों की सब मनमानी नोट हो रही है। समय आने पर इनको जवाब देना पड़ेगा। भाजपा सरकार लोगों को डरा रही है, धमका रही है, झूठे मुकदमे कर रही है, डंडे चला रही है। भाजपा कोई अच्छी चीज नहीं बना सकती है बस जो अच्छी चीजें हैं उन्हें बर्बाद करती रही है। राजधानी लखनऊ में एक भी अच्छी चीज नहीं बनाई और जो अच्छी चीज बनी थी उसे भी बेच दिया।

इस मौके पर वाराणसी दाल मंडी के दुकानदारों ने भी अपनी समस्याओं की जानकारी दी। व्यापारी राहुल, किसन दीक्षित और नीलोफर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट व्यापारियों के हित में नहीं है। हम लोग यहां कई पीढ़ी से बसे हुए हैं। यह हेरिटेज जगह है। इसमें बदलाव करना गलत है। इससे बहुत बड़ी संख्या में लोग बर्बाद हो जाएंगे। इस इलाके में छोटे-छोटे दुकानदार हैं, जिनको बड़ा नुकसान हो रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, सांसद श्री वीरेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, महासचिव योगेन्द्र यादव तथा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव समेत अन्य कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X