Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

राष्ट्रीय

More News

बंगलुरू | देश में आपातकाल जैसा माहौल - अखिलेश यादव

Updated on Tuesday, November 18, 2025 08:49 AM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में आपातकाल जैसा माहौल है। देखा जा रहा है, देश के लोगों पर एक एकरंगी विचारधारा थोपी जा रही है। इस तरह से थोपा जा रहा है कि उन चीजों के बारे में लोगों को बहस करनी पड़ रही है। उन बातों पर घरों में बैठकर चर्चा कर रहे है, सोच रहे है। ऐसी बातों की पहले कभी चर्चा नहीं थी, जिनकी आज होती है। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान विविधता रही है। हम सभी भारतीय एक हैं। सबको एक साथ जोड़कर रखना है। एकरूपता लाने की जरूरत है।

रविवार को बंगलुरू में आयोजित विजन इंडिया प्लान, डेवलप, एसेंट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज की भाजपा सरकार हमारी हिन्दुस्तानियत पर संकट पैदा कर रही है। विजन इंडिया कार्यक्रम में सवालों का जवाब देते हुए श्री यादव ने कहा कि जिन बातों की पहले चर्चा नहीं होती थी उन्हें अब राजनीति में लाया जा रहा है। जिससे दूरियां पैदा हो रही है। आज जो समाज में नकारात्मकता फैलाई जा रही है, उसे काउन्टर करना है। हमारा विजन इंडिया पॉजिटिव है। यह नकारात्मकता को काउन्टर करता है। वहीं जब प्रैगमेटिंग की बात करते है तो जहां हम विकासशील देश हैं वहीं हमारी सीमाएं है। हम दायरे में काम करें। हम प्रोग्रेसिव बात कर रहे हैं, उसका मतलब प्रगतिशील बने रहना है। लोगों को रूढ़िवादी सोंच से दूर ले जाना।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे विजन इंडिया का मकसद है कि हम एकजुटता लाये। अपनी हिन्दुस्तानियत को पहचानें। विविधता में एकता की अपनी पहचान को लेकर आगे बढ़े। हमारी कोशिश है कि सभी लोग प्रोगेसिव हों। पॉजिटिव हो और सबको एक साथ लेकर चलने की बात करें। राजनीतिक तौर पर हम सभी लोग बहुत बाते करते है लेकिन जो प्लान डेवलपमेंट एसेन्ट विजन इंडिया को लेकर चल रहे है इसमें पॉजिटिव का मतलब है, भेदभाव को मिटाना। बराबरी का मौका दें। उसी से गैरबराबरी को दूर किया जा सकता है। इन्क्लूसिव का मतलब है जो आखिरी व्यक्ति है उसको साथ लेकर चलें। जो पिछड़ापन है और जो पिछडेपन के शिकार हुए हैं उसे कैसे दूर किया जाय। समाज में जिन लोगों का दमन हुआ है, महिलाओं के साथ जो भेदभाव का व्यवहार होता है, किसान-मजदूर और बेरोजगार युवा है, उन सभी को को आगे बढ़ाने के लिए हम इन्क्लूसिव की बात कर रहे हैं।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज का युवा पॉजिटिव सोचता है। युवा दुनिया को जोड़ने के बारे में सोचता है। उन्होंने कहा कि हमने विजन इंडिया के लिए बंगलूरू को इसलिए चुना क्योंकि बंगलूरू स्टार्टअप इंडिया का हब है। बंगलूरू से हमें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। हमने सोचा कि विजन इंडिया का बड़ा काम, नया काम हम बंगलौर से शुरू करें। प्लान डेवलप की बात बंगलूरू से की जाय। विकासशील देश में स्टार्टअप और विकास के लिए बहुत मुश्किले हैं। देश के अन्दर बहुत समस्यायें हैं लेकिन स्टार्टअप पॉजिटिव रास्ता है। 2016 में सबसे पहले स्टार्टअप नीति समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश में बनायी। उसके लिए बजट का प्राविधान किया। अधिकारियों की टीम बनायी गयी। उस समय के चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन ने उसे आगे बढ़ाया।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अपनी मुश्किलों और कमियों के रास्ते खुद तलाशने होते है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं को हमने दूर किया। अगर विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना है और काम करना है तो उस दिशा में सोचना होगा। मेरा मानना है कि नौजवान को हर मुश्किल और समस्या का समाधान खोजना चाहिए। स्टार्टअप के लिए तैयार रहना चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि हमारे विजन इंडिया का मकसद यूपी के शहरों में बैंगलोर जैसा इकोसिस्टम विकसित करना है, उसी तरह की सुविधाएं देना। हमने लखनऊ में आईटी सिटी बनाया। आज हजारों युवा वहां काम कर रहे है। हम ऐसा काम करेंगे जिससे यूपी के युवाओं को उत्तर प्रदेश में नौकरी और काम मिले। इसके लिए नीति बनाएंगे। उसी तरफ सरकार का फोकस होगा।

श्री अखिलेश यादव ने यूपी में छात्रों को 20 लाख लैपटॉप वितरण के सवाल पर कहा कि दुनिया के कई विकासशील देशें में राजनीतिक दल और सरकारें डिजिटल डिवाइड की बात करती है। यहां पहले से ही बहुत भेदभाव है। हम इन्क्लूसिव की बात करते हैं। हमने सोचा कि अगर यूपी के बच्चों को लैपटॉप मिल जाय तो यूपी में डिजिटल डिवाइड कम होगा। लैपटॉप वितरण की अलग ही तरह की कहानियां है। जो लैपटॉप दिया था, वे दस साल बाद भी चल रहे है। कई युवाओं ने बताया कि इसी लैपटॉप से पढ़ाई की और अब नौकरी कर रहे हैं। एचपी कम्पनी के कई लोग आये और वितरण के बारे में देखा। उनके लिए भी आश्चर्य की बात थी कि लाखों लैपटॉप का सही वितरण हुआ। कई बच्चे हार्वर्ड विश्वविद्यालय भी पढ़ने गये और हम लोगों को धन्यवाद दिया।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज का युवा अच्छी पढ़ाई और उसके बाद नौकरी चाहता है। आज देखा जा रहा है कि युवा डिलीवरी ब्वाय बन गया है। डिलीवरी ब्वाय कोई सम्मान जनक नौकरी नहीं है। हम स्टार्टअप लेकर आये है। स्टार्टअप ही मौका देगा। नौजवान को नौकरी और रोजगार चाहिए। सम्मान चाहिए। यूपी सबसे बड़ा राज्य है। सबसे ज्यादा काम चाहिए। यूपी को सबसे ज्यादा नौकरी चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र और स्टार्टअप में बहुत काम हो सकता है। कृषि क्षेत्र बहुत बड़ा है। कृषि मंडी, मार्केटिंग में बहुत काम करने की जरूरत है। समाजवादी सरकार में मंडियों पर काफी काम हुआ। कृषि उत्पादकता, फूड प्रोसेसिंग, मंडी मॉर्डनाइज के क्षेत्र में काम हो तो और बेहतर हो सकता है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई स्किल पर काम करने की जरूरत है। उदाहरण के तौर पर कन्नौज का परफ्यूम का नाम और एसेंस पूरी दुनिया में मशहूर है। परफ्यूमरी का ऐसा काम है। जिससे सीधे किसान को लाभ होता है।

श्री यादव ने कहा आज के युवाओं को सपोर्ट की जरूरत है। सरकार के लेबल पर नीति बनानी पड़ेगी। हमारे विजन इंडिया का मकसद है जगह-जगह पर इस कार्यक्रम से जो सुझाव मिलेंगे उसे हम अपनी नीति में शामिल करेंगे। नौजवानों के लिए संदेश है। हर सॉल्यूसन एक स्टार्टअप है। सरकार और सरकार के लोग पॉलिसी बनाकर आयेंगे तो युवा जुड़ेगा। इससे प्रदेश को फायदा होगा। नौजवानों को अपना भविष्य बनाने का मौका मिलेगा।

विजन इंडिया स्टार्टअप समिट कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अभिषेक मिश्र और मुख्य समन्वयक श्री राजीव राय सांसद संचालक रहे। विजन इंडिया स्टार्टअप समिट चर्चा में यूपी के पूर्व मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन, श्री किरण हेगड़े मुख्य रूप से शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X