Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया : त्रिलोक कपूर

Updated on Saturday, November 15, 2025 17:31 PM IST

शिमला, भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा कि जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष में प्रदेश और देश में अनेको कार्यक्रम का आयोजन किया गया पर अच्छा होता अगर कांग्रेस सरकार भी इन कार्यक्रमों का आयोजन करती और उनमें बढ़-चढ़कर भाग लेती। उन्होंने कहा जब भी केंद्रीय कार्यक्रम आते हैं चाहे वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस क्यों ना हो उसको भी कांग्रेस पार्टी उनकी सरकार मिलकर दरकिनार करती है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विभिन्न जनजातीय आंदोलनों और विद्रोहों की स्मृति में तथा उनकी संस्कृतियों और इतिहास को बढ़ावा देने के लिए 11 संग्रहालय स्थापित कर रहा है जिससे इस बड़े कार्यक्रम के बारे में बड़ी जानकारियां युवा एवं देश के हर वर्ग को मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत के जनजातीय नेताओं ने दमनकारी ब्रिटिश शासन और सामंती व्यवस्था का विरोध करने में अहम भूमिका निभाई है। इनमें से कई विद्रोह, बगावत और आंदोलनों को मुख्यधारा के भारतीय इतिहास में कम प्रतिनिधित्व मिला है, हालाँकि इन आंदोलनों ने आज के भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार ने जनजातीय नेताओं से जुड़ी जानकारी को संरक्षित, प्रलेखित और प्रसारित करने तथा जनता को इन आंदोलनों के बारे में जागरूक करने के लिए संग्रहालय स्थापित करने का फैसला लिया है, यह स्वागत योग्य है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय, रांची, झारखंड का उद्घाटन 15 नवंबर 2021 को किया था।झारखंड के उलिहातु गाँव में जन्मे बिरसा मुंडा ने उलगुलान या "महा-उग्र" (1899-1900) का नेतृत्व किया, जो जनजातीय स्वशासन और खुंटकट्टी (सामुदायिक भूमि अधिकार) की बहाली के लिए एक उग्र आंदोलन था। एक आध्यात्मिक सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर, उन्होंने मुंडा जनजातियों को ब्रिटिश भूमि कानूनों और सामंती शोषण के खिलाफ एकजुट किया। धरती आबा ("पृथ्वी के पिता") के रूप में प्रसिद्ध बिरसा मुंडा ने औपनिवेशिक प्रभाव से मुक्त एक नैतिक, स्व-शासित समाज की कल्पना की। 25 वर्ष की उम्र में उन्हें रांची जेल में बंदी बनाकर शहीद कर दिया गया।

बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत से घबराई कांग्रेस: कपूर
भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा की बिहार में प्रचंड जीत सामने आई है और कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है उससे हिमाचल में भी समीकरण कांग्रेस के खिलाफ पूर्ण रूप से जाते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्श एक क्षेत्रीय दल जैसा रहा जहां कांग्रेस ने 60 सीटों पर उम्मीदवार उतरे और कांग्रेस ने सिर्फ़ छह 6 जीती। इस रुझान का मतलब है कि 2027 में हिमाचल कांग्रेस केवल 5 ही सीटें जीत पाएगी।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X