Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

धर्म/अध्यात्म

More News

धर्मशाला | ज्वालामुखी में काल भैरव अष्टमी धर्मिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई

विजयेन्दर शर्मा | Updated on Wednesday, November 12, 2025 16:59 PM IST

ज्वालामुखी में काल भैरव अष्टमी धर्मिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई

ज्वालामुखी । काल भैरव अष्टमी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी में धार्मिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। बड़ी तादाद में श्रद्धालु यहां बाबा भैरव के मंदिर में सुबह से ही दशनों को आने शुरू हो गये थे। जिससे महौल भक्तिमय बना हुआ है।

सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी से सटी कालीधार के आंचल में स्थित हजारों साल पुराने इस मंदिर का अपना एक महत्व है। यहां आज भी भक्त भैरव को प्रसन्न करने व अपनी मन्नौती पूरी होने पर मदिरा से भैरव का अभिषेक करते हैं। इस जंगल में आज के दिन जब लोग यहां जुटते हैं तो यहां जगल में मंगल वाली कहावत सिद्ध होती है। घने जंगल में भक्तों की मौजूदगी से रौनक देखते ही बनती है।

बाबा भैरव के दरबार में आज दिन भर उल्लास का महौल रहा। ऐसा माना जाता है कि सती के अंग विभिन्न स्थानों पर गिरे तो शक्तिपीठ बने वहीं भगवान शंकर वहां वहां भैरव रूप में अवतरित हुये। ज्वालामुखी में उन्मत्त भैरव रूप में स्थापित हैं।

ऐसा माना जाता है कि मार्गशीर्ष कृष्ष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को भगवान भोले नाथ भैरव रूप में प्रकट हुए थे। हजारों साल पुरानी इस प्रस्तर प्रतिमा पर श्रद्धालु नतमस्तक हो अपनी मनौतियां मांगते हैं। यहां प्रसाद के रूप में बाकायदा मदिरा भी चढ़ाई जाती है। पहले पशु बलि का भी विधान था। लेकिन हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों के बाद इसे रोका गया है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने बताया कि प्राचीन चली आ रही परंपरा के तहत ज्वालामुखी के लोगों की ओर से यहां भैरव जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिये विशेष भंडारे की व्यवस्था पूरा दिन के लिये की गई । उन्होंने बताया कि श्रद्धालु यहां भैरव को खुश करने के लिये उनके भक्त अभिषेक कर रहे हैं। जिससे यहां भक्तिमय महौल बना है। भैरव मंदिर के आसपास के सुनसान जंगल में भी आज अनोखा ही नजारा बना रहा।

आचार्य प्रबल शास्त्री ने बताया कि इस साल भी यहां पूरा दिन श्रद्धालुओं ने अपने अराध्य देव का पूजन किया,उन्होंने कहा कि भैरव को दंडाधिपति भी कहा जाता है। उनका वाहन कुत्ता है। उन्होंने बताया कि भगवान भैरव को खुश करने के लिये विशेषकर चमेली के तेल व खुशबुदार फूलों से अभिषेक किया जाता है। उनकी पूजा रात्रि काल में ही होती है। उन्होंने बताया कि भैरव अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति दिलाते हैं। शिव के इस भैरव रूप की उपासना करने वाले भक्तों के सभी प्रकार के पाप, ताप एवं कष्ट दूर हो जाते हैं. इनकी भक्ति मनोवांछित फल देने वाली कही गयी है।

 

Have something to say? Post your comment
17 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 15 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 15 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 14 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 14 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 13 अक्टूबर 2026 का पंचांग

13 अक्टूबर का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 13 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 12 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 12 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं  11 अक्टूबर 2026 का पंचांग

11 अक्टूबर का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 11 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 10 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 10 अक्टूबर 2026 का पंचांग

 आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 9 अक्टूबर 2026 का पंचांग

9 अक्टूबर का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 9 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 8 अक्टूबर 2026 का पंचांग

आज का पंचांग : आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 8 अक्टूबर 2026 का पंचांग

X