Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

राष्ट्रीय

More News

लखनऊ | नई पीढ़ी के सोच में सहिष्णुता प्रेम और सम्मान है। वह दयाुल और प्रगतिपंथी है - अखिलेश यादव

Updated on Wednesday, November 12, 2025 07:35 AM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज ‘विजन इंडिया‘ का प्रारूप रखते हुए कहा कि देश में विभाजनकारी और पुरातनपंथी ताकतों से निबटने के लिए नई सोच और प्रगतिशील इरादों के साथ युवा भारत को आगे लाना है। उन्हांने कहा कि नई पीढ़ी के सोच में सहिष्णुता प्रेम और सम्मान है। वह दयाुल और प्रगतिपंथी है।

अखिलेश यादव ने घोशणा की कि विजन इंडिया, स्टार्टअप समिट की पहली बैठक 16 नवम्बर 2025 को ताज बंगलोर, बेगलुरू, कर्नाटक में होगी। इसके मुख्य समन्वयक श्री राजीव राय सांसद होंगे और मुख्य संयोजक पूर्व मंत्री श्री अभिषेक मिश्र होंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारत एक ऐसा देश बन गया है जहां लोगों को हर कदम पर मुश्किलों और संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए, हमने एक रास्ता सोचा है ’विज़न इंडिया’ जो हमें एक सकारात्मक, यथार्थवादी, प्रगतिशील भविष्य की ओर ले जाएगा। “विज़न इंडियाः प्लान, डेवलप और एसेंट’ एक ऐसी मुहिम है जो इनोवेशन, कोलैबोरेशन और प्रोग्रेस का प्रतीक है। विज़न इंडिया के तहत देशभर में आयोजित होने वाले सम्मेलनों और सेमिनारों के माध्यम से, हमारा लक्ष्य भारत के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को प्लान करना, महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवसरों और संभावनाओं की पहचान करना।

अखिलेश यादव ने कहा कि डेवलपः संवाद, साझेदारी और समाधान-आधारित तरीकों को बढ़ावा देना, जिससे हम डेवलप होकर जल्द ही विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो सकें। एसेंटः इनोवेशन और टेक्नोलॉजी का लाभ उठाते हुए एसेंट करना और अपने देश को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाना। हम सभी को अपने ’विज़न इंडियाः प्लान, डेवलप और एसेंट’ मिशन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते जिसमें देश के अलग-अलग शहरों में भारत की विविध क्षेत्रों की प्रतिभाएं एक साथ आएंगी। इसकी शुरुआत बंगलूरू से हो रही है। हमारा उद्देश्य है सामाजिक-मानसिक सशक्तीकरण, संतुलित संवृद्धि और वास्तविक समावेशी विकास को बढ़ावा देना। हम ‘सामाजिक न्याय के राज’ को स्थापित करने के लिए वचनबद्ध हैं, जिसमें समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बरकरार रखा जाएगा। न्याय, स्वतंत्रता, समानता, भाईचारे और गरिमा जैसे मूल्यों को सुरक्षित करना चाहते हैं, जिससे सभी को समान अवसर मिलें और वे आगे बढ़ सकें।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ, में पत्रकारों से वार्ता में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि स्टार्टअप योजना का प्रारम्भ उत्तर प्रदेश से समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुआ था। छात्र-छात्राओं में 20 लाख लैपटॉप बांटे गए इससे वे नई तकनीकि से जुड़े। लखनऊ में एचसीएल जैसी कम्पनी आई। हजारों युवक वहां नौकरी कर रहे है। बड़े डेयरी प्लांट लगे, पराग के साथ अमूल का प्लांट लगा है। कन्नौज में काऊ मिल्क प्लांट लगाया। स्पोर्ट्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाए। फुटबॉल की कोचिंग के लिए क्रोशिया से ट्रेनर बुलाया गया। गरीब महिलाओं को पेंशन, बुन्देलखंड में राहत पैकेट बांटे, मेरिट के आधार पर खाली पदों पर भर्ती हुई। पुलिस की तकनीकी जानकारी बढ़ाने पर बल दिया गया। न्यूयार्क, सिंगापुर और ह्यूस्टन के दौरों के बाद यूपी डायल 100 बनी, श्रमिकों को 20 रूपये में पौष्टिक भोजन दिया गया। प्रदेश में 3 हजार बैंक शाखाएं खोली गई। कई सोलर प्लांट स्थापित किए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार भावनाओं के साथ खिलवाड़ करकेकाम चला रही है। विकास नहीं चाहती है।


इस अवसर पर सर्वश्री शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव, श्री माता प्रसाद पाण्डेय नेता विरोधी दल विधानसभा, लाल बिहारी यादव नेता विपक्ष विधान परिषद, राजीव राय सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X