Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | लंज में बसाया जाएगा हिमाचल का पहला आधुनिक शहर: केवल सिंह पठानिया

Updated on Saturday, November 08, 2025 20:05 PM IST

लंज में बसाया जाएगा हिमाचल का पहला आधुनिक शहर: केवल सिंह पठानिया

लंज कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

कहा.....युवाओं की सोच को दूरदर्शी बनाने का काम कर रहा एनएसयूआई छात्र संगठन

धर्मशाला, 8 नवम्बरः हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक अत्याधुनिक और सुव्यवस्थित आधुनिक शहर बसाने जा रही है, जो चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह शहर हर तरह की आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक व औद्योगिक प्रगति में मील का पत्थर साबित हो सकता है। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लंज महाविद्यालय में एनएसयूआई छात्र संगठन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचने पर दी। उन्होंने बताया इस योजना को लेकर उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश और माननीय मंत्री राजेश धर्माणी से मुलाकात की। इस टाउनशिप के लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया जो आज यहां इस टाउनशिप प्लानिंग के कार्य को शुरू करने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया इस योजना को सेक्टर वाइज बनाया जाएगा

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) को सौंपी है। इस नए शहर का निर्माण लंज और तियारा क्षेत्र में किया जाएगा। यह क्षेत्र गगल एयरपोर्ट और फोरलेन हाईवे के निकट होने के कारण आवागमन की दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह परियोजना कांगड़ा को विकास का नया आयाम देगी। यह केवल एक शहर नहीं, बल्कि प्रदेश की आर्थिक तस्वीर को बदलने वाली नई दिशा का प्रतीक बनेगा। इससे युवाओं को रोजगार, स्थानीय लोगों को व्यावसायिक अवसर और क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से भी नई पहचान मिलेगी। श्री पठानिया ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आने वाले वर्षों में हिमाचल को संतुलित, हरित और योजनाबद्ध शहरी विकास माॅडल की दिशा में अग्रसर करना है। यह परियोजना प्रदेश की भावी पीढ़ियों के लिए विकास और रोजगार का बड़ा द्वार खोलने वाली साबित होगी।

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री और वह स्वयं भी छात्र राजनीति से निकलकर यहां तक पहुँचे हैं। उन्होंने कहा छात्र राजनीति का गहरा असर उनके जीवन पर पड़ा जिसके चलते उनके अंदर समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा जगी जिसके चलते वह आज यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने महाविद्यालय के सभी छात्रों को कहा कि वह किसी भी एक कार्य को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं और उसकी तरफ पूरी मेहनत करें सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जो शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए निरंतर नए प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बच्चों के भविष्य को एक नया आयाम देने के लिए अहम साबित होंगे। उन्होंने कहा स्कूलों का इंग्लिश मीडियम होना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा उनकी दूरगामी सोच के कारण आज लंज क्षेत्र में बच्चों के पढ़ने के लिए भव्य शिक्षा का यह मंदिर स्थापित हुआ था। उन्होंने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी देखा।

उन्होंने कॉलेज की अतिरिक्त दीवार, बैडमिंटन कोर्ट में मैट और टेबल टेनिस की सुविधा कॉलेज में देने की घोषणा की।

यह रहे उपस्थित

मुख्य अतिथि सहित प्रधानाचार्य संजय शर्मा, चंद्रशेखर डोगरा, हरनाम सिंह, सुमन मेहरा, धर्मचंद, रेखा देवी, आशा देवी, बलजीत कौर, जोगिंदर सिंह, नसीब सिंह, रंजीत सिंह बग्गा, संजय डोगरा, प्रमोद पठानिया, शिखा ठाकुर और रवि, आदित मेहरा, सूरज, अनमोल, एनएसयूआई के अन्य सदस्यों और छात्र मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X