प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि एकता परेड केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस बलों के लिए अपने कौशल और साहस को दिखाने का शानदार मौका रहा। उन्होंने नारी शक्ति की शानदार भागीदारी पर भी बल दिया। प्रधानमंत्री ने मार्शल आर्ट्स और बिना हथियार के लड़ाई के प्रशिक्षण में महिला कर्मियों के प्रभावशाली प्रदर्शन की तारीफ़ की।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट में कहा:
“एकता परेड केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस बलों के लिए अपने कौशल और साहस को दिखाने का शानदार मौका था। हमारी नारी शक्ति की ज़बरदस्त भागीदारी भी उतनी ही तारीफ़ के काबिल थी। महिला कर्मियों ने मार्शल आर्ट्स और बिना हथियार के लड़ाई के प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया।”