भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शहजाद पूनावाला ने आज बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया और असम में कांग्रेस नेता द्वारा भारत के राष्ट्रगान के बजाय बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाये जाने, SIR पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी और इंडी गठबंधन के नेताओं तथा तमिलनाडु में कैश फॉर जॉब घोटाले को लेकर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके पर जम कर हमला किया।
श्री पूनावाला ने कहा कि इंडी गठबंधन की असल पहचान “ज़ुबान पर संविधान, मन में वोटबैंक और शरिया की दुकान” है। कांग्रेस अब पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश की कदरदान बन गई है। असम में कांग्रेस के मंच से बांग्लादेश का राष्ट्रगीत गाया जाना इसका ताजा प्रमाण है। कांग्रेस और उसके नेता वर्षों से बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करते रहे हैं, जिससे देश की एकता और सुरक्षा पर खतरा पैदा हुआ है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि एसआईआर जैसी संवैधानिक प्रक्रिया का विरोध कांग्रेस और टीएमसी केवल वोटबैंक बचाने के लिए कर रहे हैं। बंगाल में टीएमसी नेता खुलेआम चुनाव आयोग और भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकियाँ दे रहे हैं। राहुल गांधी, कांग्रेस और टीएमसी को इसपर जवाव देना चाहिए।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि ‘इंडी गठबंधन की एक ही पहचान, ज़ुबान पर संविधान और मन में वोटबैंक की दुकान और इसके बहुत सारे मिल चुके हैं प्रमाण।’ जो लोग कल तक पाकिस्तान से कहते थे कि ‘पाकिस्तान तू मेरा भाईजान’, आज वही कांग्रेस पार्टी बांग्लादेश की ‘कदरदान’ बन चुकी है और इसका भी स्पष्ट प्रमाण अब देश के सामने आ चुका है। ज़ुबान पर संविधान रखने वाले और मन में वोटबैंक की दुकान चलाने वाले अब सिर्फ बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों या रोहिंग्याओं के साथ ही नहीं, बल्कि आधिकारिक रूप से भारत को ‘टुकड़े-टुकड़े’ करने के एजेंडे पर भी उतर आए हैं। हाल ही में भारत के अभिन्न अंग, देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से को, किसी अन्य देश का हिस्सा बताने की मानसिकता उजागर हुई। कांग्रेस पार्टी दशकों से बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ कंधे से कंधा मिलकार खड़ी है। इन्होंने यूपीए शासनकाल में करोड़ों बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश में बसाने का कार्य किया।
श्री पूनावाला ने कहा कि अभी हाल ही में सैम पित्रोदा से लेकर सईदा हमीद और गुलाम मीर तक सबने बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थन में जो बयान दिए थे, उस पर भी भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। अब तो आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी के मंच से बांग्लादेश का राष्ट्र गीत गाकर अपना समर्थन प्रकट किया जा रहा है। आज सुबह से ही न्यूज चैनलों पर यह खबर चल रही है कि श्रीभूमि, असम में कांग्रेस की एक आधिकारिक मीटिंग में कांग्रेस के आधिकारिक मंच से पार्टी के एक बड़े नेता बांग्लादेश का राष्ट्र गीत गा रहे हैं।
यह वही देश है जिसने हाल ही में भारत के पूर्वोत्तर, खासकर असम को भारत से अलग करने को लेकर भड़काने का प्रयास किया था। यह पहली बार नहीं है कि जब कांग्रेस ने भारत के विरोध में खड़ी ताकतों का खुले तौर पर समर्थन किया हो। इससे पहले भी देखा गया है कि कांग्रेस का पाकिस्तान और उसके एजेंडे से गहरा रिश्ता रहा है। 26/11 के हमलों के बाद पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई नहीं की, उसे क्लीन चिट देना, आतंकी हमलों को लेकर सॉफ्ट स्टैंड रखना, अनुच्छेद 370 और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाना। अब उसी राह पर कांग्रेस पार्टी बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है और ऐसे समय पर खुलकर समर्थन दे रही है जब बांग्लादेश की तरफ से भारत के टुकड़े करने की बात उठाई जा रही है। यह कोई संयोग नहीं बल्कि सोचा-समझा प्रयोग और वोट बैंक का उद्योग बन चुका है।
इससे पहले सैम पित्रोदा ने भारत के पूर्वोत्तर के लोगों को चाइनीज कहा था और सितंबर में बयान दिया था कि ‘मैं पाकिस्तान और बांग्लादेश में घर जैसा महसूस करता हूं।’ पाकिस्तान का राष्ट्र गीत तो कांग्रेस पहले से गा ही थी, अब बांग्लादेश का भी राष्ट्र गीत गाना शुरू कर दिया सैम पित्रोदा ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को लेकर भी ऐसे ही बयान दिए थे, पित्रोदा ने तो यहां तक कहा था कि ‘क्या हुआ अगर बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत में घुस आए हैं? हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं जतानी चाहिए।’
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता गुलाम मीर ने झारखंड चुनाव के समय खुलेआम कहा था कि हमारा अजेंडा है घुसपैठियों को गैस सिलिंडर दे देना, कांग्रेस पार्टी के प्रथम परिवार की बहुत करीबी मानी जाने वाली सईदा हमीद, जो प्लानिंग कमिशन का भी हिस्सा थीं, उन्होंने भी कहा था कि ‘असम एक बड़ी खतरनाक जगह है और अगर कोई घुसपैठिया बांग्लादेशी आ गया है तो हमें उसे अपना लेना चाहिए, उसकी भी तो ये जमीन है, उसकी भी तो दुनिया है’।
ऐसे बयानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ खड़े होते हुए आज कांग्रेस पार्टी किस प्रकार देश-विरोधी, भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वाले एजेंडे के साथ खड़ी है, इसका प्रमाण असम के कांग्रेस के श्रीभूमि पार्टी कार्यालय से मिलता है जहां से खुलकर बांग्लादेश का राष्ट्रगीत गाया गया। यह भी तब सामने आया है जब कुछ ही दिन पहले प्रियांक खड़गे ने असम के युवाओं को अपमानित करते हुए कहा था कि ‘ये आसाम के युवाओं में कौन सा टैलेंट है?’ यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने भूपेन हजारिका जी का अपमान किया, जिसने 1962 में नेहरू के समय ‘बाय बाय असम’ कहा दिया था, कांग्रेस वही पार्टी है जिसने नॉर्थ ईस्ट पर बम गिरावाए थे और जब भारत जोड़ो यात्रा हुई तो राहुल गांधी जी के मानचित्र से असम को गायब कर दिया था।
एक तरफ कांग्रेस पार्टी असम के युवाओं और असम की जनता का अपमान कर रही है और दूसरी तरफ खुलेआम उन बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ खड़ी है जिन्हें कांग्रेस के शासनकाल में बसाया गया और जिन्हें वैध आईडी, प्रूफ और सारे संसाधन दिए गए, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन्हें ‘डी से डिटेक्ट, डी से डिलीट और डी से डिपोर्ट’ करने का काम कर रही है। यही कांग्रेस कहती है कि हम डी से डिवाइड करेंगे, डी से डिस्टॉर्ट करेंगे और डी से डिफेंड करेंगे।