आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 19 अक्टूबर का पंचांग
भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज रविवार है। शक संवत 1947 , विक्रमी संवत 2082, कार्तिक, कृष्ण, त्रयोदशी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 03, रवि उस्सानी 26, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल सायंकाल 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।
त्रयोदशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 05 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 57 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 04 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : आज हनुमान जयंती का पर्व।
सूर्योदय का समय - 6 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय - 5 बजकर 47 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त 19 अक्टूबर 2025 :
ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 43 मिनट से सुबह 5 बजकर 34 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 47 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 2 मिनट तक। भद्राकाल का समय दोपहर में 1 बजकर 51 मिनट से मध्य रात्रि 2 बजकर 45 मिनट तक।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है।
अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।