Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

हिमाचल

More News

धर्मशाला | टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत धर्मशाला में मल्टीसेक्टोरल कन्वर्जेंस मीटिंग का आयोजन

Updated on Monday, October 13, 2025 21:30 PM IST

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत धर्मशाला में मल्टीसेक्टोरल कन्वर्जेंस मीटिंग का आयोजन
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (TPT) का शुभारंभ
धर्मशाला, टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में मल्टीसेक्टोरल कन्वर्जेंस मीटिंग का आयोजन उपायुक्त श्री हेमराज बैरवा, IAS की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार से आए डॉ. भवानी सिंह (टीबी अधिकारी- सेंट्रल टीबी डिवीज़न) एवं डॉ. धर्मा राव (राष्ट्रीय सलाहकार, निक्षय मित्र इनिशिएटिव), डॉ. यशपाल शर्मा (राज्य टीबी कार्यक्रम अधिकारी ) भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे

इसके साथ ही बैठक में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं —
जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा (धर्मशाला), परियोजना अधिकारी आईसीडीएस कांगड़ा (धर्मशाला), जिला जनसंपर्क अधिकारी कांगड़ा (धर्मशाला), जिला विकास अधिकारी सह परियोजना अधिकारी डीआरडीए, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (पंजाब नेशनल बैंक) क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला, उपनिदेशक माई भारत-कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कांगड़ा (धर्मशाला), सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी धर्मशाला, खंड विकास अधिकारी लाम्बागांव, ज्वालामुखी व भवारना, निदेशक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र खनियारा धर्मशाला, अस्पताल प्रशासक तिब्बतन देलेक अस्पताल, प्राचार्य आईटीआई शाहपुर, प्राचार्य एससीवीबी जीडीसी पालमपुर, प्राचार्य जीडीसी शाहपुर, प्राचार्य लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कथोग, प्राचार्य जीडीसी जयसिंहपुर तथा निगम स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम धर्मशाला। बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त श्री विनय कुमार द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी का शुभारंभ किया गया। अब जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में टीबी संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके।

उपायुक्त श्री बैरवा ने इस अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा की। अब तक जिला काँगड़ा में कुल 3,42,682 उच्च जोखिम आबादी की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 3,14,538 व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग की जा चुकी है। साथ ही 1,48,524 व्यक्तियों की जांच एक्स-रे के माध्यम से की गई है, जो कि एक सराहनीय उपलब्धि है।

काँगड़ा जिले में अब तक 18,000 से अधिक पोषण किट निक्षय मित्रों द्वारा टीबी मरीजों को वितरित की जा चुकी हैं, जो कुल पोषण सहायता के लिए सहमति प्रदान किए गए टीबी मरीजों का 97% है। इसके अलावा, जिले में 11,892 माय भारत वालंटियर्स युवाओं ने स्वयं को निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत किया है। इस प्रकार कुल निक्षय मित्रों की संख्या 16,052 हो गई है। ये सभी निक्षय मित्र टीबी से ग्रसित लोगों को मनोसामाजिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं, ताकि वे अपने आप को अकेला महसूस न करें और अपना उपचार पूर्ण रूप से कर सकें। साथ ही, 662 स्वयं सहायता समूह भी इस अभियान से जुड़कर समुदाय में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री बैरवा ने टीबी के खिलाफ जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले टीबी चैंपियंस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को सम्मानित किया। इनमें अंतिम गुलेरिया (टीबी चैंपियन), संजीव कुमार (टीबी चैंपियन), सुदेश कुमारी (एरिया कोऑर्डिनेटर – BDO ऑफिस) तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर काजल शर्मा को टीबी जागरूकता एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा माय भारत वालंटियर्स पंजीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शैक्षणिक संस्थानों को भी सम्मानित किया गया। इसमें आईटीआई शाहपुर (990 निक्षय मित्र), एससीवीबी जीडीसी पालमपुर (782 निक्षय मित्र), हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र (715 निक्षय मित्र), लॉरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी कथोग (651 निक्षय मित्र), गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज शाहपुर (427 निक्षय मित्र) तथा गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज जयसिंहपुर (350 निक्षय मित्र) शामिल हैं। इन सभी संस्थानों को इस सराहनीय योगदान के लिए अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक के दौरान भारत सरकार की टीम द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस दौरान फतेहपुर और गोपालपुर ब्लॉकों में आयोजित निक्षय शिविरों में प्रतिदिन 300 से अधिक लोगों के एक्स-रे किए जाने की सराहना भारत सरकार की टीम द्वारा की गई। साथ ही, जिले में टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की गई।

भारत सरकार की टीम ने काँगड़ा जिले द्वारा टीबी उन्मूलन के लिए अपनाई गई Best Practices को अन्य राज्यों में भी लागू करने की बात कही।

इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए एक अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, दो ट्रूनेट मशीनें, और ट्रस्ट के माध्यम से पोषण सहायता भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से प्रत्येक माह 50 पोषण किट टीबी मरीजों को प्रदान की जा रही हैं।

जिला काँगड़ा हिमाचल प्रदेश का पहला टीबी मुक्त जिला बनने के लिए दृढ़ संकल्पित है और इस दिशा में निरंतर सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

X